Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रूस पर गाज गिरने से पहले ही भारत ने कर लिया ये इंतजाम यह बदलाव दे रहा है संकेत…
    समाचार

    रूस पर गाज गिरने से पहले ही भारत ने कर लिया ये इंतजाम यह बदलाव दे रहा है संकेत…

    By Tv 36 HindustanJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली: – अमेरिका की ओर से रूस पर नए प्रतिबंध लगाए जाने की खबरें हैं। इससे भारतीय तेल कंपनियों में हड़कंप मच गया है। इन प्रतिबंधों से रूसी तेल की सप्‍लाई में बड़ी रुकावट आ सकती है। हालांकि, दिसंबर में भारत के कच्चे तेल आयात के आंकड़े संकेत देते हैं कि इसके लिए पहले से ही इंतजाम कर लिया गया है। इस दौरान भारत के कच्चे तेल आयात में रूस, अमेरिका, वेनेजुएला और ब्राजील की हिस्सेदारी 17% कम हुई है। इस कमी की भरपाई इराक, यूएई, कुवैत, अंगोला और नाइजीरिया ने की। इन देशों की बाजार हिस्सेदारी में लगभग 19% की बढ़ोतरी हुई। यह जानकारी एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोर्टेक्सा से मिली है। रूस दिसंबर में 33.4% हिस्सेदारी के साथ भारत का टॉप सप्‍लायर बना रहा। यह और बात है कि नवंबर में यह हिस्सेदारी 41.3% थी।

    अमे‍र‍िका ग‍िराने वाला है रूस पर गाज
    अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के एक दस्तावेज के अनुसार, वह गजप्रोम नेफ्ट और सर्गुटनेफ्टेगाज नाम की दो प्रमुख तेल कंपनियों और जहाज बीमा प्रदाताओं इंगोस्त्राख और अल्फास्त्राखोवानी पर प्रतिबंध लगाएगा। ये कंपनियां रूस के सबसे बड़े तेल खरीदार भारत को सप्‍लाई करने वाले ज्‍यादातर जहाजों का बीमा करती हैं। 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने यूरोप के बजाय एशिया को तेल और ईंधन की सप्‍लाई को मोड़ दिया है।

    ये प्रतिबंध रूस के तेल उद्योग पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों में से एक होंगे। इस दस्तावेज में 180 जहाजों, कई व्यापारियों, दो प्रमुख तेल कंपनियों और कुछ शीर्ष रूसी तेल अधिकारियों के नाम शामिल हैं। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी तेल व्यापार के चार सूत्रों और तीन भारतीय रिफाइनरी सूत्रों के हवाले से बताया कि यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर लगाए गए ये प्रतिबंध रूस के प्रमुख खरीदार भारत और चीन को होने वाले तेल निर्यात में भारी व्यवधान पैदा करेंगे।

    इराक, यूएई, कुवैत और अंगोला की बढ़ी ह‍िस्‍सेदारी
    दूसरी तरफ वोर्टेक्सा के विश्लेषक रोहित राठौड़ के हवाले से इकनॉमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि रूसी कच्चे तेल के निर्यात में कुल मिलाकर गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण उसकी घरेलू रिफाइनिंग मांग में बढ़ोतरी है। इस वजह से भारत को कम तेल भेजा गया। अमेरिका, वेनेजुएला और ब्राजील से कम तेल आयात का कारण अमेरिकी रिफाइनरियों की बढ़ी हुई मांग है। अमेरिकी कच्चा तेल यूरोप भी गया। इसलिए भारतीय रिफाइनरों ने इराक, यूएई, कुवैत और अंगोला से तेल खरीदा। कुल मिलाकर, दिसंबर में रूस का कच्चा तेल निर्यात लगभग 7% घटकर 4.43 mbd रह गया। चीन ने दिसंबर में 1.3 mbd रूसी कच्चा तेल प्राप्त किया, जो नवंबर के स्तर के लगभग बराबर है। यूरोपीय आयात 1.22 mbd से घटकर 1.18 mbd हो गया।

    भारतीय बाजार में सप्लाई में बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा इराक को हुआ। इसकी हिस्सेदारी 16.3% से बढ़कर 23.2% हो गई। यूएई का हिस्‍सा 7.9% से बढ़कर 10.9% हो गया। कुवैत की हिस्सेदारी 1.5% से बढ़कर 4% हो गई। अफ्रीकी देशों अंगोला और नाइजीरिया को भी फायदा हुआ। अंगोला की हिस्सेदारी 0.8% से बढ़कर 5% हो गई। वहीं, नाइजीरिया का हिस्‍सा 2.4% से बढ़कर 4.6% हो गया।

    रूस अब भी भारत का सबसे बड़ा तेल सप्‍लायर बना हुआ है। लेकिन, उसकी सप्‍लाई में कमी आई है। इस कमी की भरपाई अन्य देशों ने की है। इससे पता चलता है कि भारत अपने तेल आयात के स्रोतों में विविधता ला रहा है। यह भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में भारत के तेल आयात के स्रोतों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह वैश्विक तेल बाजार की गतिशीलता पर निर्भर करेगा।

    Post Views: 1,475

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBk Uralmash Yekaterinburg Compared To Zenit Saint Petersburg Result 72-69 Usa League, Group Some Sort Of On 27 The Spring 2024″
    Next Article अब तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 51 हजार रुपये इस समाज ने लिया अनोखा फैसला, जानें वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब क्रूड-एलपीजी के बाद जंग की आग में झुलसने जा रही दवाइयां फार्मा इंडस्ट्री पर दिखने लगा युद्ध का ये असर…

    March 19, 2026

    तो इसलिए कलश, जौ और चावल नवरात्रि पूजा में जरूरी एक गलती पड़ सकती है भारी…

    March 19, 2026

    सावधान गैस बुकिंग के नाम ये पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट…

    March 19, 2026

    प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी…

    March 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब क्रूड-एलपीजी के बाद जंग की आग में झुलसने जा रही दवाइयां फार्मा इंडस्ट्री पर दिखने लगा युद्ध का ये असर…
    • तो इसलिए कलश, जौ और चावल नवरात्रि पूजा में जरूरी एक गलती पड़ सकती है भारी…
    • सावधान गैस बुकिंग के नाम ये पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट…
    • प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी…
    • आज का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?