Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी 42 दिन की सशर्त स्पेशल छुट्टी…
    समाचार

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी 42 दिन की सशर्त स्पेशल छुट्टी…

    By Tv 36 HindustanJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वे कुछ शर्तों के साथ 42 दिन की स्पेशल छुट्टी ले सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि अंगदान करने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 42 दिन की छुट्टी मिलेगी।

    NOTTO प्रमुख डॉ. अनिल कुमार के अनुसार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस बारे में पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ. अनिल कुमार ने कहा, ‘हमने हाल ही में व्यापक प्रसार और जागरूकता के लिए अपनी वेबसाइट पर ये आदेश अपलोड कर दिए हैं।’

    ठीक होने में लगता है काफी समय
    किसी दाता से अंग निकालना एक बड़ी सर्जरी है। अस्पताल में भर्ती होने और अस्पताल से छुट्टी के बाद ठीक होने में काफी समय लगता है। DoPT के आदेश में कहा गया है कि सरकार ने ‘विशेष कल्याणकारी उपाय’ के रूप में अपने अंगदान करने का फैसला करने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 42 दिनों की विशेष आकस्मिक छुट्टी (कैजुअल लीव) देने का फैसला किया है।

    क्या हैं इस छुट्टी के नियम?
    42 दिन की छुट्टी का नियम दाता के अंग को निकालने के लिए सर्जरी के प्रकार पर ध्यान दिए बिना लागू होगा। डीओपीटी के आदेश में कहा गया है कि विशेष आकस्मिक अवकाश सामान्यतः अस्पताल में भर्ती होने के दिन से एक बार में लिया जाएगा। हालांकि, जरूरत पड़ने पर यह डॉक्टर की सिफारिश पर सर्जरी से अधिकतम एक सप्ताह पहले से उपलब्ध हो सकता है।

    क्या-क्या किया जा सकता है दान?
    एक जीवित दाता एक किडनी दान कर सकता है, क्योंकि शरीर के जरूरी काम के लिए एक किडनी भी काफी होती है।
    अग्न्याशय का एक हिस्सा दान किया जा सकता है क्योंकि अग्न्याशय का आधा हिस्सा इसके कार्यों को बनाए रखने के लिए काफी है।
    कोई भी शख्स लीवर का हिस्सा भी दान कर सकता है। लीवर का जितना हिस्सा दान किया जाता है, उतना अपने आप फिर से बन जाता है।

    Post Views: 1,145

    chhattisgarh Good news for central employees Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकल मकर संक्रांति पर कब कैसे ये सब जानें दान पुण्य और स्नान का शुभ मुहूर्त…
    Next Article बजट में सीमा शुल्क माफी योजना की घोषणा संभव, इन प्लान पर भी चल रहा काम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…

    June 11, 2026

    SC की ऐतिहासिक टिप्पणी “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर कही ये बड़ी बात…

    June 11, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…

    June 11, 2026

    पीएम धन-धान्य कृषि योजना में ये जिला मॉडल बना राष्ट्रीय पहचान का केंद्र…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है आपके साथ नकारात्मकता…
    • SC की ऐतिहासिक टिप्पणी “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर कही ये बड़ी बात…
    • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…
    • पीएम धन-धान्य कृषि योजना में ये जिला मॉडल बना राष्ट्रीय पहचान का केंद्र…
    • प्रदेश में मॉनसून की दस्तक मौसम विभाग ने जारी की बारिश और अंधड़ की चेतावनी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?