Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज मकर संक्रांति पर बना है पुष्‍य योग का संयोग, कारोबार में दोगुना मुनाफा पाएंगे कर्क और कन्‍या सहित इन 5 राशियों के लोग…
    समाचार

    आज मकर संक्रांति पर बना है पुष्‍य योग का संयोग, कारोबार में दोगुना मुनाफा पाएंगे कर्क और कन्‍या सहित इन 5 राशियों के लोग…

    By Tv 36 HindustanJanuary 14, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ योग में प्रीति योग का भी संयोग बना है। इस शुभ योग में हनुमानजी के आशीर्वाद से कर्क और कन्‍या सहित 5 राशियों के लोगों को बिजनस और करियर में शानदार सफलता हासिल होगी। आपको करियर के मामले में जबर्दस्‍त लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। देखें मंगलवार का मनी करियर राशिफल।

    मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको राजनीति के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। आपकी तरक्‍की के योग हैं और मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। समाज के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी और धन में वृद्धि होने से मन भी प्रसन्‍न रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और सेहत पर गौर करें।
    वृषभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन कार्यक्षेत्र में सुखद बीतेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आपको हर्ष का अनुभव होगा। सेहत के प्रति सावधान रहें और शाम के वक्‍त चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपको खुशी होगी और कहीं से कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। आपका सम्मान बढ़ेगा।
    मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आपको खुशी का अनुभव होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम के वक्‍त वाहनों का प्रयोग सही से करें। महान पुरुषों से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और मन प्रसन्‍न रहेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

    कर्क राशि के लोगों के लिए उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति के योग बने हैं। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको कहीं भक्ति दर्शन का लाभ मिलेगा। आपके आनंद में वृद्धि के योग हैं।

    सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपका दिन आनंद और सुकून में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं तो इससे कुछ सा‍थियों का मूड खराब हो सकता है। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से घर के माहौल को काफी खुशनुमा बना लेंगे। रात में परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपको धन के मामले में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    कन्‍या राशि के लोगों को करियर में लाभ के साथ ही सफलता प्राप्‍त होगी और आपका मन भी काफी प्रसन्‍न होगा। पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आपका दिन लाभ से भरा होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा और रुके कार्य पूर्ण होने से आपके धन में वृद्धि होगी।

    तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है। विशेष उपलब्धि के योग हैं और आपकी आय में वृद्धि होगी। कारोबार में आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके बात करने का तरीका सभी को पसंद आएगा। आपको विशेष सम्मान दिलायेगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

    वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा और तरक्‍की के योग हैं। धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को प्रियजनों से भेंट होगी और मन प्रसन्‍न होगा। आपको सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

    धनु राशि के लोगों को करियर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरोधी विफल हो जाएंगे और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

    मकर राशि के लोगों के लिए लाभ के योग हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी और आप अपने सभी कार्य बहुत ईमानदारी के साथ करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना आपके सामने अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है।

    कुंभ राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और आपके लिए अधिक खर्च की स्थिति बन सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं को गंभीरता से सोच लें और अपने काम पर फोकस करें। शाम के समय सेहत में सुधार होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

    मीन राशि के लोगों के लिए सफलता का दिन है और आपका दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। आपके धन में वृद्धि होगी

    Post Views: 1,200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर की युवक युवती परिचय सम्मलेन में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं पश्चिम विधायक श्री राजेश राजेश मूणत जी…
    Next Article पीएम मोदी आज करेंगे ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ, ये तीन घटनाएं और फिर 1875 में हुई थी IMD की स्थापना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…

    April 3, 2026

    वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…

    April 3, 2026

    अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…

    April 3, 2026

    बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…

    April 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…
    • वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…
    • अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…
    • बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…
    • प्रदेश में और तेज होगा PNG का विस्तार, वार्ड-वाइज बनेगा एक्शन प्लान, घर-घर पहुंचेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?