Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अजब-गजब पैंतरा,सरपंच चुनाव के लिए लोकप्रिय होने 4.44 लाख लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाई…
    RAIPUR

    अजब-गजब पैंतरा,सरपंच चुनाव के लिए लोकप्रिय होने 4.44 लाख लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाई…

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धरसींवा:- चुनाव नजदीक आते ही दावेदा लोकप्रिय होने तरह- तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा ब्लाक मुख्यालय के ग्राम पंचायत अकोली में सामने आया है। सरपंच प्रत्याशी का चुनाव लड़ने लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से दस जनवरी को एक व्यक्ति ने चार लाख रुपए लूट की स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रार्थी से कड़ाई की गई तो उसने बताया कि पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी बनने लोकप्रियता हासिल करना था, इसलिए झूठी कहानी गढ़ी थी।

    सरपंच बनना चाहता था 

    आरोपी चेतन लाल धीवर ने पूछताछ में बताया कि, वह अपने ग्राम का सरपंच बनना चाहता था। पूर्व में हुए सरपंच चुनाव में वह हार गया था। उसे लगा कि वह चुनाव उसकी लोकप्रियता में कमी होने के कारण हारा था। जिस कारण से वह इस चुनाव के पूर्व लोकप्रिय होना चाहता था और उसने यह रास्ता चुना। लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाकर पीड़ित के रुप में लोकप्रिय होना चाहता था।

    कानूनी कार्रवाई की जाएगी

    धरसींवा धाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि,  सरपंच बनने के लिए झूठी लूट की कहानी गढ़ लोकप्रियता हासिल करने के लिए षडयंत्र किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    इस तरह रची गई लूट की झूठी कहानी

    जानकारी के अनुसार,  ग्राम पंचायत अकोली मांढर निवासी चेतन लाल धीवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सागर टेलीकम सर्विस के नाम से जियो कम्पनी में डिस्ट्रीब्यूटर का कार्य करता है। जिसका ऑफिस मंदिर हसौद में स्थित है। 10 जनवरी को अपने छोटे भाई के मांढर स्थित टीएलडी टेलिकॉम सर्विस जियो कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस में था। शाम 7.30 बजे सेल्समेन हरीश वर्मा द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्र के दुकानों से वसूली गई रकम 2 लाख 45 हजार रुपए नकद प्रार्थी के छोटे भाई के मांढर स्थित ऑफिस में लाकर दिया। इसके बाद चेतन लाल धीवर द्वारा टीएलडी टेलीकॉम सर्विस के सेल्समेनों एवं मांढर ऑफिस के गल्ले में रखे कुल 4 लाख 44 हजार रुपए के साथ स्टेट बैंक एवं केनरा बैंक की पास बुक, केनरा बैंक व आईसीआईसीआई बैंक की चेक बुक व एटीएम कार्ड 1 काले रंग के बैग में रखकर रात्रि लगभग 8.15 बजे चेतन अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एमएन 2070 तथा उसका छोटा भाई दूसरे दोपहिया वाहन में सवार होकर एक साथ घर जाने के लिए निकले। उसी दौरान प्रार्थी का छोटा भाई कुछ काम से आजाद चौक मांढर के पास रूक गया एवं प्रार्थी अकेले घर जाने लगा। कुछ समय बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

    Post Views: 1,570

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशराब घोटाले में बड़ा खुलासा,लखमा को हर महीने मिलते थे 2 करोड़, उन्हीं पैसों से बनाया कांग्रेस भवन और घर…
    Next Article नक्सलगढ़ में जवानों का अस्पताल, 24 घंटे होगा मुफ्त इलाज, ग्रामीणों को तय नहीं करनी पड़ेगी लंबी दूरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?