नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार भी साझा करेंगे। देश दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
लखनऊ में एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से कई यात्री घायल
लखनऊ के पारा तिकोनिया पर यात्रियों से भरी बस पलट गई है, इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। आगरा एक्सप्रेसवे से तिकोनिया पारा की तरफ आते वक्त बस पलट गई। बस में लगभग 50 यात्री थे।
महाराष्ट्र में बस ने 3 युवकों को कुचला, तीनों ने मौके पर दम तोड़ा
महाराष्ट्र के बीड में आज 19 जनवरी की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस भर्ती की तैयारी करते हुए रनिंग कर रहे युवकों को ST बस ने टक्कर मारी और उनको कुचलते हुए निकल गई। हादसे में घायल 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। 2 घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, बता दें कि हादसा बीड में घोड़का राजुरी के पास हुआ।
पीएम मोदी बोले कुंभ में कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं है
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का श्रीगणेश हो चुका है। हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं कोई भेदभाव नहीं है, जातिवाद नहीं है। कुंभ में सब एक हो जाते हैं
सैफ पर हमले में बांग्लादेश कनेक्शन…पूरा नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बहुत बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। वह 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था। जो कि हाउस कीपिंग कंपनी में काम करता है।
सैफ अली खान पर हमला करने वाला खुद को बंगाल का बता रहा
सैफ अली खान पर हमले के मामले में पकड़े गए आरोपी के पास कोई ठोस दस्तावेज नहीं मिले हैं। आरोपी खुद को बंगाल का बता रहा है, लेकिन ये बांग्लादेश का है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली में घने कोहरे के कारण 41 ट्रेनें चल रहीं लेट
दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 41 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
सैफ अली खान पर हमला मामले में आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला मामले में आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है।
