Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकारी कर्मचारियों को देनी होगी अपनी समग्र आईडी की जानकारी, फरवरी तक है डेडलाइन…
    मध्य प्रदेश

    सरकारी कर्मचारियों को देनी होगी अपनी समग्र आईडी की जानकारी, फरवरी तक है डेडलाइन…

    By Tv 36 HindustanJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से उनकी संपत्तियों के साथ एक और नई जानकारी मांगी गई है.
    कर्मचारियों से आधार कार्ड के बाद अब उनकी समग्र आईडी भी मांगी जा रही है. कर्मचारियों की सभी संपत्तियों और उनके ट्रेजरी एकाउंट से समग्र आईडी को जोड़ा जाएगा. इसके लिए सरकारी कर्मियों को फरवरी माह तक का समय दिया गया है. कर्मचारियों को फरवरी तक समग्र आईडी बनाकर उसे विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं आमलोगों को भी अब प्रॉपर्टी और वाहन खरीदते समय समग्र आईडी की जानकारी देनी होगी.

    प्रॉपर्टी और वाहन खरीदते समय समग्र अनिवार्य

    यदि आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ आधार कार्ड से काम नहीं चलेगा. लोगों को जल्द ही आधार कार्ड के साथ समग्र आईडी भी लेकर जाना होगा. राज्य सरकार ने सभी सरकारी कामकाज और दूसरी सरकारी योजनाओं में समग्र आईडी को अनिवार्य कर दिया है. इसलिए यदि आपने अब तक समग्र आईडी नहीं बनवाया है तो जल्द बनवा लें. क्योंकि सरकार से जुड़ी तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसका होना जरूरी होने जा रहा है.

    इसकी शुरुआत पंजीयन विभाग और परिवहन विभाग से की जा रही है. इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं. अभी कोई प्रॉपर्टी खरीदते वक्त सिर्फ आधार कार्ड नंबर देना होता है, लेकिन अब संपत्ति में आधार कार्ड के साथ समग्र आईडी भी जोड़ा जाएगा. इस तरह सभी संपत्तियों को आधार कार्ड के अलावा समग्र आईडी से भी जोड़ा जाएगा. इसके अलावा नए वाहन खरीदने के बाद इसके पंजीयन के दौरान भी आधार कार्ड के अलावा समग्र आईडी नंबर भी इसमें डाला जाएगा. जल्द ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में बदलाव किया जाएगा.

    सभी हितग्राहियों को समग्र से जोड़ा जाएगा

    परिवहन और पंजीयन विभाग के अलावा सभी सरकारी कामकाज और सरकारी योजनाओं के लिए समग्र आईडी को अनिवार्य किए जाने की तैयारी की जा रही है. यानी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार की तरह समग्र आईडी को भी जरूरी किया जा रहा है. इसके लिए सभी नगरीय निकायों और पंचायत स्तर तक कैंप लगाकर समग्र आईडी बनाए जाएंगे. सबसे पहले इसकी शुरुआत स्कूलों से की गई थी. स्कूलों के बाद अब इसे बाकी योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है. अभी समग्र आईडी सभी नगरीय निकायों में नगर निगम वार्ड कार्यालय में बनाए जाने की व्यवस्था की गई है.

    समग्र आईडी के मामले में भोपाल और इंदौर पीछे

    जानकारी के मुताबिक भोपाल और इंदौर जिले में अभी बड़ी संख्या में लोगों ने समग्र आईडी नहीं बनवाए हैं. भोपाल में 45 लाख और इंदौर में 67 लाख लोगों में से 26 फीसी लोगों ने ही समग्र आईडी बनवाई है. हालांकि आदिवासी क्षेत्रों में 75 फीसदी लोगों ने आधार कार्ड बनवाए हैं. समग्र आईडी के मामले में छिंदवाड़ा, बालाघाट और मंदसौर सबसे आगे हैं. प्रदेश में 10 करोड़ की आबादी में से सिर्फ 4 करोड़ लोगों ने ही समग्र बनवाए हैं.

    Post Views: 2,740

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाकुंभ के बीच रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, 20 जनवरी से 11 ट्रेनें कैंसिल…
    Next Article महाकुंभ के टेंट सिटी में लगी भीषण आग, मेला क्षेत्र में मचा हड़कंप, सिलेंडर फटा और कई लोगों के झुलसने की सूचना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?