Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 4 फरवरी तक जेल, शराब घोटाले में है आरोपी, ईडी जवाबों से संतुष्ट नहीं…
    RAIPUR

    पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 4 फरवरी तक जेल, शराब घोटाले में है आरोपी, ईडी जवाबों से संतुष्ट नहीं…

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 14 दिनों के लिए ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेजे गए हैं. इससे पहले कवासी लखमा को मंगलवार को ईडी ने कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद उन्हें 4 फरवरी तक जेल में रहना होगा. आपको बता दें कि ईडी ने 15 जनवरी को शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था.इस मामले में उनके सीए को भी ईडी ने तलब किया था.लेकिन कवासी लखमा अपने सीए के साथ नहीं पहुंचे.जो जानकारी कवासी लखमा ने ईडी के अधिकारियों को दी उससे टीम संतुष्ट नहीं हुई.वहीं सीए के नहीं आने पर ईडी को लेनदेन से जुड़ी कई जानकारियां नहीं मिली,जिसके बाद कवासी लखमा की गिरफ्तारी की गई. पहले 15 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कवासी लखमा को ईडी की रिमांड पर थे. जिन्हें मंगलवार को फिर से कोर्ट में पेश किया गया था.

    ईडी के वकील ने दी जानकारी : ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की कस्टोडियल रिमांड आज दिनांक तक मिली हुई थी. प्रवर्तन निदेशालय ने 14 दिनों की ज्यूडिशियल रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने उसे मंजूर कर लिया है. 4 फरवरी तक कवासी लखमा जेल में रहेंगे.

    हम अपनी कस्टोडियल रिमांड को आगे बढ़ाना नहीं चाहते इसलिए ज्यूडिशियल रिमांड की मांग की गई थी.हमने अपने आवेदन पत्र में साफ-साफ लिखा है कि पूरी पूछताछ के दौरान कवासी लखमा ने प्रवर्तन निदेशालय को सहयोग नहीं किया. घुमा फिरा कर जवाब दिया या फिर जवाब देना उचित नहीं समझा. कई चीजों की जानकारी कवासी लखमा से लेना बाकी है. ऐसे में और जो भी दूसरे लोग हैं उन्हें बुलाकर पूछताछ करने के साथ ही हो सकता है उन्हें जेल में ले जाकर पूछताछ करनी पड़े- सौरभ कुमार पाण्डेय, वकील ईडी

    ‘पूर्व सीएस विवेक ढांढ का नाम मामले में नहीं” : वहीं इस मामले में पूर्व सीएस विवेक ढांढ के नाम को लेकर ईडी के वकील ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय में उनका नाम अभियुक्त के तौर पर नहीं है. ऐसे में इस मामले में टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. वकील की माने तो शराब कारोबारी अरविंद सिंह ने अपने बयान में ईडी को बताया था कि हर महीने कवासी लखमा को शराब कार्डन से 50 लाख रुपए महीने जाते थे. इसके साथ ही आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी ने भी अपने बयान में बताया था कि 50 लाख के साथ ही डेढ़ करोड़ रुपए शराब कार्डन की ओर से दिए जाते थे.

    हर महीने लखमा को पहुंचे दो करोड़- इस हिसाब से पूर्व मंत्री को हर महीने दो करोड़ रुपए जा रहे थे. इस बात की पुष्टि दोनों की गवाही से हुई है.ऐसे में जो बात निकलकर सामने आई वो ये है कि 36 महीने तक कवासी लखमा को पैसे पहुंचे,जिसमें कुल रकम 72 करोड़ रुपए आंकी गई है. इन्वेस्टिगेशन में ये पाया गया कि एक्साइज ऑफिसर इकबाल खान और जयंत देवांगन हैं. इन लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है. पैसा अरेंजमेंट करके पूर्व मंत्री को भेजते थे. कन्हैयालाल नाम का शख्स पैसा कलेक्ट करके सुकमा लेकर जाता था.

    Post Views: 1,525

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम एक साथ हो जारी, कांग्रेस की चुनाव आयोग से मांग…
    Next Article जेल जाएंगे चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदार, कलेक्टर गौरव सिंह हुए लापरवाही पर सख्त…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’…

    February 22, 2026

    अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, देश ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी…

    February 22, 2026

    नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने सीएम साय को दी जन्मदिन की बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, विकास कार्यों की सराहना की…

    February 22, 2026

    पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर गूंजा जश्न,सीएम साय का हुआ भव्य स्वागत,केक काटकर समर्थकों के बीच मनाया जन्मदिन…

    February 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’…
    • अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, देश ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी…
    • नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने सीएम साय को दी जन्मदिन की बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, विकास कार्यों की सराहना की…
    • पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर गूंजा जश्न,सीएम साय का हुआ भव्य स्वागत,केक काटकर समर्थकों के बीच मनाया जन्मदिन…
    • आज का राशिफल सूर्य देव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य, जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?