Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेल तिलहन सोयाबीन, सरसों और मूंगफली तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए लेटेस्ट प्राइस…
    समाचार

    तेल तिलहन सोयाबीन, सरसों और मूंगफली तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए लेटेस्ट प्राइस…

    By Tv 36 HindustanJanuary 22, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के तेल-तिलहन बाजार में सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट आई। इसी वजह से मूंगफली तेल, सोयाबीन तेल, बिनौला तेल के दाम में जहां मजबूत सुधार दर्ज हुआ वहीं सरसों तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए। पहले से ऊंचे दाम वाले पाम एवं पामोलीन तेल के लिवाल नहीं होने के बीच इन दोनों तेल के भाव भी पूर्वस्तर पर बंद हुए। शिकागो एक्सचेंज आज बंद रहा, जबकि मलेशिया एक्सचेंज में मामूली सुधार है। बाजार सूत्रों ने कहा कि सट्टेबाजों ने आज वायदा कारोबार में बिनौला खल का भाव तोड़कर तीन-चार साल पहले वाले भाव पर ला दिया।

    क्या वायदा कारोबार से किसानों को है फायदा?
    उल्लेखनीय है कि कपास से कपास नरमा और बिनौला सीड निकलता है और बिनौला की पेराई से जहां 10 प्रतिशत खाद्य तेल निकलता है, वहीं लगभग 90 प्रतिशत बिनौला खल निकलता है जिसका देश में खल की आवश्यकता की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण योगदान है। इस खल का दाम तोड़ने से बाकी खल के दाम भी कमजोर होते हैं और संबंधित खाद्य तेलों के दाम पर उसका असर आता है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने 11 नवंबर से कपास नरमा की खरीद तथा उससे निकलने वाले बिनौला सीड (तिलहन) की बिक्री चालू की थी। सीसीआई द्वारा यह दाम घटाते हुए दिसंबर, 2024 में 3,000 रुपये क्विंटल कर दिया गया। दूसरी ओर वायदा कारोबार में जिस बिनौला खल का भाव 3,800 रुपये क्विंटल था उसे सट्टेबाजों ने क्रमिक रूप से 2,700 रुपये क्विंटल कर दिया। उन्होंने कहा कि उसके बाद सीसीआई ने कपास नरमा के दाम 500-600 रुपये क्विंटल बढ़ाये पर वहीं वायदा कारोबार में बिनौला खल के दाम में कोई खास असर नहीं आया। यानी खल का जो दाम पहले 2,700 रुपये था वह मामूली रूप से बढ़कर 2,766 रुपये क्विंटल तक ही बढ़ाया गया। सट्टेबाजों की संभवत: असली मंशा वायदा कारोबार का दाम तोड़कर किसानों की उपज सस्ते में लूट लेना हो सकता है। अब समझने की आवश्यकता है कि इस वायदा कारोबार से क्या किसानों या तेल उद्योग को फायदा है? इसे कथित रूप से ‘हेजिंग’ के लिए और वास्तविक मूल्य खोज के लिए बनाया गया था या सट्टेबाजी के लिए? इस पूरे मामले से वायदा कारोबार के असली चरित्र को समझा जा सकता है।

    ठगा हुआ महसूस करते हैं किसान
    सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार के पास बिनौला खल का महज 45,000 टन का स्टॉक है लेकिन वायदा कारोबार में 60,000 टन के सौदे किये जा चुके हैं। उधर बेहद कम स्टॉक वाले वायदा कारोबार में जानबूझकर फसल आने के समय दाम तोड़ने से पूरे के पूरे तेल-तिलहन उद्योग की कारोबारी धारणा खराब होती है जिससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि बिनौला खल का दाम टूटने से जहां सरसों खल के दाम मामूली टूटे और इसी कारण से सरसों तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। समान कारण की वजह से जहां मूंगफली एवं सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट आई और इसकी हानि तेल से पूरा करने के चलते मूंगफली एवं सोयाबीन तेल के दाम में सुधार दिखा।

    MSP से 15% नीचे बिक रही सोयाबीन
    सोयाबीन अब भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से लगभग 15 प्रतिशत नीचे दाम पर बिक रहा है। आयातित सोयाबीन डीगम तेल जो पहले लागत से पांच रुपये किलो नीचे दाम पर बिक रहा था आज वह तीन रुपये किलो नीचे दाम पर बिक रहा है जिससे इस तेल के दाम में सुधार दिख रहा है। सूत्रों ने कहा कि आवक घटने और खल का दाम टूटने के बीच बिनौला तेल के दाम में सुधार आया। आवक कम रहने तथा पहले से ऊंचे भाव वाले पाम, पामोलीन के लिवाल नहीं होने से सीपीओ एवं पामोलीन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

    तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
    सरसों तिलहन – 6,500-6,550 रुपये प्रति क्विंटल।
    मूंगफली – 5,900-6,225 रुपये प्रति क्विंटल।
    मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।
    मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,140-2,440 रुपये प्रति टिन।
    सरसों तेल दादरी- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।
    सरसों पक्की घानी- 2,300-2,400 रुपये प्रति टिन।
    सरसों कच्ची घानी- 2,300-2,425 रुपये प्रति टिन।
    तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
    सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
    सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,325 रुपये प्रति क्विंटल।
    सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।
    सीपीओ एक्स-कांडला- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
    बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।
    पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल।
    पामोलिन एक्स- कांडला- 13,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
    सोयाबीन दाना – 4,350-4,400 रुपये प्रति क्विंटल।
    सोयाबीन लूज- 4,050-4,150 रुपये प्रति क्विंटल।

    Post Views: 1,220

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम की 3 तो योगी की 14 रैलियां चुनाव में प्रचार को लेकर BJP का प्लान फाइनल, इन वोटर्स पर निगाहें…
    Next Article इस महाकुंभ आकाश में कतार पर रहेंगे 7 ग्रह, इन राशियों पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव की बदल जाएगा जीवन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…

    July 3, 2026

    कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, एमजेएम हॉस्पिटल में जुलाई माह का विजिटिंग डॉक्टर शेड्यूल जारी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श और उपचार…

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएंशहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    आज धन-लाभ, नौकरी में तरक्की, व्यापार में सफलता और प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…
    • कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, एमजेएम हॉस्पिटल में जुलाई माह का विजिटिंग डॉक्टर शेड्यूल जारी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श और उपचार…
    • रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएंशहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ
    • आज धन-लाभ, नौकरी में तरक्की, व्यापार में सफलता और प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…
    • नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?