नई दिल्ली:– हिंदू धर्म गाय को किसी देवी के समान ही दर्जा दिया गया है और बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गाय की सेवा और पूजा करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही शास्त्रों में वर्णित है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास है।
लग सकता है दोष
गाय को कभी भी लहसुन, प्याज आदि नहीं खिलाना चाहिए। इसी के साथ ऐसी चीजें भी न खिलाएं जिसमें लहसुन, प्याज का इस्तेमाल किया गया हो। यह गाय के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी के साथ अधिक मिर्च-मसाले वाली चीजें भी गाय की सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं। ऐसा होने पर आपको दोष लग सकता है।
ये चीजें भी हैं नुकसानदायक
गौ माता को कभी भी बासी भोजन भी नहीं खिलाना चाहिए। ऐसा करना देवी-देवताओं का अपमान समझा जाता है और वह आपसे नाराज हो सकते हैं। इसी के साथ गाय को कभी भी झूठा खाना भी न खिलाएं, वरना व्यक्ति को दोष का सामना भी करना पड़ सकता है।
इस बात का रखें खास ख्याल
गाय एक शाकाहारी पशु है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप जो भी गौ माता को खिला रहे हैं, वह पूर्ण रूप से शाकाहारी होना चाहिए, अन्यथा आप पाप के भागीदार बना सकते हैं।
क्या खिलाना है शुभ
हमेशा रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए जरूर निकालें। गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से समस्त देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे साधक को धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसी के साथ आप गाय को हरा चारा खिलाने से जातक के करियर में सफलता के योग बनते हैं।
