Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुष्पा 2’ की तबाही के बाद, बॉक्स-ऑफिस पर गरजने को तैयार है एक और फिल्म, 2 साल से इंतजार में हैं लोग…
    मनोरंजन

    पुष्पा 2’ की तबाही के बाद, बॉक्स-ऑफिस पर गरजने को तैयार है एक और फिल्म, 2 साल से इंतजार में हैं लोग…

    By Tv 36 HindustanJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त तबाही मचाई थी. इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसा भूचाल लाया कि बॉलीवुड की कई फिल्में इसमें ढेर हो गईं. वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘बेबी जॉन’, ‘पुष्पा 2’ की आंधी के सामने तिनके भर भी नहीं टिक पाई. फिल्म को न सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर के दर्शकों का भर-भरकर प्यार मिला. ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर 1800 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई की थी और अब ‘पुष्पा रिलोडेड’ सिनेमाघरों में कहर बरपा रही है. इन सबके बीच अब दर्शकों को 3 साल पहले साउथ के गलियारों से निकली ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ के सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार है.

    साल 2022 में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से निकली ‘कांतारा’ ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था. फिल्म के टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन से सभी हैरान थे. ‘कांतारा’ को बनाते वक्त निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने शायद ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि फिल्म लागत से 25 गुना ज्यादा कमाई कर ऐसा इतिहास रच देगी.

    बड़े-बड़े सितारे भी ‘कांतारा’ के हुए फैन‘कांतारा’ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन उबरी. ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को भी उनके अभिनय का मुरीद बना दिया था. ऋतिक रोशन, अल्लू अर्जुन जैसे सितारे भी ऋषभ शेट्टी के विजन और शानदार अभिनय के कायल हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘कांतारा’ की जमकर तारीफों के पुल बांधे थे.

    बजट से 25 गुना ज्यादा की कमाई16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘कांतारा’ ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर लागत से 25 गुना ज्यादा कमाई कर सिनेमा की दुनिया में नया इतिहास रचा. बॉक्स-ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा रुपए छापने वाली इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है, जो इस बार शुरुआत से ही विवादों में घिर गई है. ‘कांतारा 2’ की शूटिंग कर्नाटक के घने जंगलों में हो रही है, जहां स्थानीय लोगों ने जंगलों को नुक्सान पहुंचाने के लिए फिल्ममेकर्स की शिकायत दर्ज करा दी थी.

    कांतारा 2’ के सेट पर हुई भिड़ंतइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा दर्ज की गई शिकायत में जिला पंचायत के सदस्य ने कहा कि पहले से ही वहां के किसान हाथियों के आंतक से जूझ रहे हैं और इन सबके बीच अब फिल्म की शूटिंग ने जंगलों को नुकसान पहुंचाया है. इसके साथ ही कुछ लोगों ने फिल्म की शूटिंग में भी खलल डाला था. उनका दावा था कि मेकर्स उनके जंगलों को नुक्सान पहुंचा रहे हैं. इस भिड़ंत के दौरान लोगों के बीच हाथापाई भी हुई जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है.

    125 करोड़ के बजट में बन रही ‘कांतारा’ की सीक्वलपहली फिल्म ‘कांतारा’ की छप्परफाड़ सफलता के बाद अब ऋषभ शेट्टी ने अपनी सीक्वल का बजट बढ़ा लिया है. इस बार ये फिल्म 125 करोड़ के बड़े बजट में बन रही है. स्थानीय आस्थाओं और अंधविश्वास पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ में लीड रोल निभाने के साथ ही ऋषभ शेट्टी ने इसमें अपने शानदार डायरेक्शन का प्रदर्शन भी किया था.

    Post Views: 4,830

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेवल कॉलिंग और SMS का मिलेगा फायदा महंगे प्लान से छुटकारा, एयरटेल ने उतारे दो नए प्लान…
    Next Article अपने लव लाइफ में भूलकर भी इग्नोर न करें ये चार हिंट, नहीं तो हो जाएगा रिलेशनशिप का ‘टाटा बाय-बाय’..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    BJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी जाने पूरी घटना…

    March 19, 2026

    महा-भुखमरी की ओर बढ़ रही है दुनिया ईरान संकट से आपकी थाली से गायब हो सकती है रोटी…

    March 19, 2026

    आज नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निःशुल्क नाश्ता और भोजन भी…

    March 19, 2026

    प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार…

    March 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • BJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी जाने पूरी घटना…
    • महा-भुखमरी की ओर बढ़ रही है दुनिया ईरान संकट से आपकी थाली से गायब हो सकती है रोटी…
    • आज नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निःशुल्क नाश्ता और भोजन भी…
    • प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार…
    • दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म रखा ये बेहद प्यारा नाम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?