Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, फीमेल पार्टनर्स को बड़ा झटका…
    News

    लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, फीमेल पार्टनर्स को बड़ा झटका…

    By Tv 36 HindustanJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर:- फैमिली कोर्ट ने भरण पोषण के दो मामलों में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोनों दावों को खारिज कर दिया। एक मामले में पत्नी द्वारा अन्य व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने और दूसरे मामले में पत्नी की लग्जरी लाइफस्टाइल को आधार बनाते हुए भरण पोषण के दावों को अमान्य घोषित किया गया।

    जानिए क्यों जोधपुर कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

    लिव इन रिलेशनशिप का मामला पहले मामले में चौपासनी रोड स्थित सुथला की निवासी एक महिला ने घरेलू हिंसा के तहत अपने पति से 30,000 रुपए मासिक भरण पोषण की मांग करते हुए फैमिली कोर्ट में परिवाद दायर किया। महिला ने अपने पति की लाखों रुपए की आय का हवाला दिया। जांच में यह खुलासा हुआ कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी और उसका खर्च वही व्यक्ति उठा रहा था। फैमिली कोर्ट के पीठासीन अधिकारी दलपतसिंह राजपुरोहित ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद महिला का दावा खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पत्नी के खर्च का जिम्मा लिव इन पार्टनर ने उठाया हुआ है, ऐसे में भरण पोषण का दावा अनुचित है।

    दूसरा मामला लग्जरी लाइफस्टाइल का

    लग्जरी लाइफस्टाइल का मामला दूसरे मामले में एक महिला ने अपने पति, जो एक कंपनी में डीजीएम पद पर कार्यरत हैं और दो लाख रुपए मासिक कमाते हैं, से भरण पोषण की मांग की। पति के अधिवक्ता गजेंद्र पंवार ने कोर्ट में बताया कि महिला ने घरेलू हिंसा को लेकर कोई शिकायत नहीं की है। इसके अलावा, महिला के बैंक खाते से उसकी लग्जरी जीवनशैली का पता चला।अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या पांच ने महिला की लग्जरी जीवनशैली को आधार मानते हुए अंतरिम भरण पोषण का दावा खारिज कर दिया।

    लिव इन वालों के लिए है यह महत्वपूर्ण कदम

    न्यायालय का संदेश इन फैसलों ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है या उसकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है, तो भरण पोषण का दावा अनुचित होगा। यह निर्णय समाज में पारिवारिक कानूनों के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Post Views: 1,290

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलयुगी माँ ने रिश्ते को किया सर्मसार,नाबालिग बेटी का मां ने प्रेमी से करवाया दुष्कर्म, दो महीने तक करते रहे दरिंदगी…
    Next Article 26 जनवरी के बाद फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड या टूटेगा 10 साल का रिकॉर्ड, जनवरी में ऐसा रहा वेदर पैटर्न…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी …

    August 20, 2026

    जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…

    August 20, 2026

    अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी…

    August 20, 2026

    प्रदेश के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, 1.5 लाख की नौकरी ठुकराकर कर रहे UPSC की तैयारी…

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी …
    • जीतू पटवारी ने उठाया महंगाई, किसान सहित ये मुद्दा, सरकार को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम…
    • अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी…
    • प्रदेश के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, 1.5 लाख की नौकरी ठुकराकर कर रहे UPSC की तैयारी…
    • सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सरकार का बड़ा तोहफा, 10 लाख व्यूज पर मिलेंगे ₹1 लाख तक, सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाओ और कमाओ, पढ़ें पूरी डिटेल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?