Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुरानी टैक्‍स व्यवस्था में छूट खत्म होने के संकेत, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत या लगेगा झटका, क्या कहते हैं एक्सपर्ट…
    News

    पुरानी टैक्‍स व्यवस्था में छूट खत्म होने के संकेत, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत या लगेगा झटका, क्या कहते हैं एक्सपर्ट…

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इस साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पुरानी टैक्‍स व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला ले सकती हैं। केंद्र सरकार पुरानी टैक्‍स व्यवस्था में मिलने वाली सभी छूटों को समाप्त कर नई टैक्‍स व्यवस्था को बढ़ावा देने पर विचार कर रही है। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इनकम टैक्स नियमों में बदलाव कर सकती है, जिसमें सभी करदाता नई व्यवस्था में शामिल होंगे। यह कदम कंजंप्शन को बढ़ावा देने और टैक्‍स अनुपालन सुधारने के मकसद से लिया जा सकता है। आइए जानते क्या है सरकार का प्लान। क्या कहते हैं एक्सपर्ट।  

    एनपीएस और हेल्थ इंश्योरेंस पर छूट बढ़ाने का प्रस्ताव

    रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की छूट सीमा 50,000 रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने की सिफारिश की गई है। वहीं, धारा 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) पर मिलने वाली छूट को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये करने का सुझाव दिया गया है। यह बदलाव आम करदाताओं को राहत प्रदान कर सकता है और बचत को बढ़ावा देगा।  
    10-15 लाख की आय वालों के लिए राहत

    एसबीआई रिसर्च ने 10-15 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले करदाताओं के लिए टैक्‍स रेट को 20% से घटाकर 15% करने का सुझाव दिया है। साथ ही, बैंक डिपॉजिट्स पर एक समान 15% टैक्‍स लागू करने की बात भी कही गई है। इस बदलाव से मध्यम वर्गीय करदाताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जैसे-जैसे 1 फरवरी 2025 का दिन नजदीक आ रहा है, करदाता नई टैक्‍स व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार नई प्रणाली के जरिए करदाताओं को प्रोत्साहन देगी। हालांकि, यह भी संभव है कि पुरानी टैक्‍स व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए।

    सरकार से विशेषज्ञों की क्या है उम्मीदें

    एसबीआई के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. सौम्य कांति घोष ने कहा कि नई टैक्‍स व्यवस्था से सरकार को राजस्व में थोड़ी कमी हो सकती है। हालांकि, इससे टैक्‍स ग्रोथ और कंजंप्शन में सुधार होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन प्रस्तावों से सरकार को लगभग 50,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का सामना करना पड़ सकता है, जो जीडीपी के 0.14% के बराबर है।  

    पुरानी टैक्‍स व्यवस्था अब भी है लोकप्रिय

    पुरानी टैक्‍स व्यवस्था की लोकप्रियता कम होने के बावजूद कई करदाता इसे पसंद करते हैं। इसकी वजह धारा 80सी और 80डी के तहत मिलने वाली छूट और कटौती है। हालांकि, 2020 में पेश की गई नई टैक्‍स व्यवस्था ने सरलता और कम दरों के कारण लोकप्रियता हासिल की है। अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार बजट 2025 में क्या फैसला लेती है।  

    Post Views: 740

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्य प्रदेश में BJP का अगला अध्यक्ष कौन,7 फरवरी तक हो सकता है ऐलान,जानिए किसे मिलेगी वीडी शर्मा की कुर्सी…
    Next Article गेहूं की बाली को लंबा करने के लिए इस उर्वरक का करें इस्तेमाल, एक एकड़ में 600 रुपए आएगा खर्च…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, अब 14 मई की जगह इस दिन होंगे एग्जाम…

    May 14, 2026

    ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, जानें यहां से पूरी डिटेल…

    May 14, 2026

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट…

    May 14, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की अहम मुलाकात, 18 और 19 मई को यहां आ सकते है मंत्री…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश बोर्ड ने 12वीं सेकेंड एग्जाम की तारीख में किया बदलाव, अब 14 मई की जगह इस दिन होंगे एग्जाम…
    • ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट…
    • केंद्रीय गृहमंत्री से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की अहम मुलाकात, 18 और 19 मई को यहां आ सकते है मंत्री…
    • सीएम का बड़ा ऐलान, सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन होगी कोर्ट की सुनवाई, स्कूल और कॉलेजों से भी की ये अपील…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?