Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाकुंभ त्रिवेणी संगम की रेती और गंगाजल का महत्व है अतिविशिष्ट…
    समाचार

    महाकुंभ त्रिवेणी संगम की रेती और गंगाजल का महत्व है अतिविशिष्ट…

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– यदि आप अब तक महाकुम्भ में स्नान करने नहीं आए हैं, तो मौनी अमावस्या को अवश्य आऐं, क्योंकि इसी दिन सूर्य और चन्द्रमा का मकर राशि में शुभ संजोग सम्पूर्ण महाफल का फल एक ही डुबकी में प्रदान करता है। महाकुंभ की पावन धरती पर आने वाले श्रद्धालुओं को तीर्थराज प्रयागराज से गंगाजल, त्रिवेणी संगम की रज अर्थात् मिट्टी, पवित्र अक्षय वट का पत्ता, यज्ञ की भभूति और साधु-संतों का आशीर्वाद जरूर लेकर घर वापस आना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन संगम से गंगाजल भरकर घर लाने से घर में प्रेत बाधा अथवा किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है।

    इसे घर के हर कोने में छिड़कने से घर में और यहां रहने वाले लोगों में सकारात्मकता आती है। इसके अतिरिक्त शुभ मुहूर्त में एकत्र किया यह पवित्र जल भविष्य में घर में होने वाले धार्मिक कार्यों में भी शुभता देता है। संगम की रेणुका को महाकुम्भ कल्पवास के पश्चात् घर लाना बेहद शुभ होता है। महाकुंभ के दौरान की संगम की मिट्टी घर के पूजा स्थल या आंगन में रखनी चाहिए। यह घर में शांति और सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। यज्ञ और अनुष्ठानों में भी संगम की मिट्टी और रेत की जरूरत पड़ती है। महाकुम्भ माघ महीने में संगम क्षेत्र में देवी देवताओं संतों का वास होता है। इस समय यहां करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा किए गए यज्ञ-अनुष्ठान के कारण इस क्षेत्र की मिट्टी पानी सबको सकारात्मक एवं दिव्य उर्जा से भर देता है। घर में महाकुम्भ के इस प्रसाद को रखने से पारिवारिक विवादों का हल मिलता है और घर के सदस्यों में प्रेम-भाव बढ़ता है।

    आप इस त्रिवेणी संगम की मिट्टी का उपयोग छोटे-छोटे पौधों की देखभाल में भी कर सकते हैं, जिससे आपके घर का वातावरण और भी पवित्र हो जाएगा। महाकुंभ से लाई गई यह मिट्टी आपके जीवन में समृद्धि और सुख का नया अध्याय जोड़ सकती है। साथ ही घर का माहौल सात्विक और आध्यात्मिक रहेगा। महाकुंभ में साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त करना और आशीर्वाद लेना व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर सकता है। यहां साधु, संतों, तपस्वी, महात्माओं, सन्यासियों के साथ कुछ समय बिताना, उनकी सेवा करना, और उनके कल्याणकारी उपदेशों को आत्मसात करने से आत्मिक शांति प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

    Post Views: 1,320

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleRBI ने 10, 20, 100 और 500 के नोटों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस जानें क्या हैं बदलाव…
    Next Article सियासत में घुला ‘जहर’ प्वाइजन वाले बयान पर कांग्रेस बीजेपी ने किया घेराव, केजरीवाल बोले…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…

    September 14, 2026

    असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…

    September 14, 2026

    अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने क्षेत्रवासियों को दी ये शुभकामनाएं…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…
    • असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…
    • अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…
    • गणेश चतुर्थी पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने क्षेत्रवासियों को दी ये शुभकामनाएं…
    • रेल समस्याओं को लेकर डीआरएम राकेश रंजन ने कोरबा में बैठक ली……
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?