Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में बढ़ रहा Open Marriage का ट्रेंड शादी के बाद भी महसूस हो रही नए साथी की जरूरत जानें क्यों…
    समाचार

    भारत में बढ़ रहा Open Marriage का ट्रेंड शादी के बाद भी महसूस हो रही नए साथी की जरूरत जानें क्यों…

    By Tv 36 HindustanJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इन दिनों शादी और रिलेशनशिप से जुड़े कई तरह के ट्रेंड लगातार चलन में आ रहे हैं। शादी एक मजबूत रिश्ता है, जिसे जन्मों का बंधन माना जाता है। यह रिश्ता सभी रिश्तों से अहम माना जाता है, क्योंकि इसे रिश्ते को निभाने के लिए दो लोग अपना पूरा जीवन एक साथ बिताते हैं और दुख-सुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं।

    आमतौर पर शादी समर्पण और भरोसे का रिश्ता माना जाता है, लेकिन इन दिनों शादी से जुड़ा एक नया कॉन्सेप्ट काफी तेजी से पापुलर हो रहा है। हम बात कर रहे हैं ओपन मैरिज की , जो विदेशों के बाद अब भारत में भी कई कपल्स के बीच पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में इस नए कॉन्सेप्ट के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने सीनियर साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं ओपन मैरिज से जुड़ी जानकारी-

    बदलते समय के साथ ही प्यार करने और रिश्ते निभाने के तरीके बदलते जा रहे हैं। कुछ लोग जहां पूरा जीवन एक ही पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने जीवन में एक से ज्यादा रोमांटिक रिश्ते पसंद करते हैं।
    इसी तर्ज पर ओपन मैरिज इन दिनों कई कपल्स की पसंद बनता जा रहा है। यह एक ऐसा विवाह है, जिसमें लोग अपने पाटर्नर की सहमति से अपनी शादी के बाहर दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते बना सकता है। इस तरह की शादी में व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ-साथ
    अन्य लोगों के साथ रोमांटिक और/या सेक्शुअल रिलेशन बना सकते हैं।
    ओपन मैरिज और पॉलीएमोरी के बीच अंतर
    ओपन मैरिज आमतौर पर एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें एक से ज्यादा पार्टनर्स शामिल होते हैं, लेकिन यह बहुविवाह यानी पॉलीएमोरी से अलग है। पॉलीएमोरी में कई लोगों के साथ रोमांटिक रिलेशन में होना शामिल है। इस तरह के रिश्ते में प्यार या इमोशनल फीलिंग्स को ज्यादा अहमियत दी जाती है और फिजिकल रिलेशन बाद में आता है।
    वहीं, ओपन मैरिज का आमतौर पर मतलब यह होता है कि कोई व्यक्ति अपनी शादी के बाहर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव के साथ या उसके बिना भी फिजिकल रिलेशन बना सकता है।
    क्या सबके लिए है ओपन मैरिज?
    आम शादी की ही तरह ओपन मैरिज भी हेल्दी हो सकती है, लेकिन इसके अपने फायदे और नुकसान हैं। यह हर एक व्यक्ति के लिए अलग होता है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि इस रिश्ते में प्रवेश करने का फैसला लेने से पहले ओपन मैरिज के बारे में पूरी तरह से समझ लें। इसके फायदे और नुकसान की बारीकी से जांच लें, क्योंकि इसे समाज के पारंपरिक मानदंडों के खिलाफ माना जाता है। इस प्रकार के रिश्ते के लिए खुद की क्षमता को समझने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने की भी सलाह दी जाती है।
    क्या भारत में ओपन मैरिज चलन में हैं?
    ओपन मैरिज का विकल्प चुनने वाले भारतीयों की संख्या, खासकर शहरों में, चौंका देने वाली है। लेकिन इसे सार्वजनिक करने वालों की संख्या काफी कम है। आपको जानकर हैरानी होगी करीब 3 मिलियन यानी 30 लाख भारतीय वर्तमान में ग्लीडेन (Gleeden) ऐप पर एक्टिव हैं।
    यह फ्रांस की एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप है, जहां पर शादीशुदा लोग बिना झूठ बोले
    एक संतोषजनक रिश्ता या नया पार्टनर खोजने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, साल 2023 में हुए बम्बल के एक सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 60% सिंगल भारतीयों ने कहा कि ओपन मैरिज या पॉलीएमोरी जैसे रिश्ते भविष्य में उनकी पसंद हो सकते हैं।

    Post Views: 2,130

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिलाओं की प्रशंसा करना भी है एक कला, जानें कब करनी चाहिए तारीफ…
    Next Article नकारात्मक ऊर्जा के असर से हर रोज होने लगती है धन हानि,पर्स में इन 5 चीजों को रखने से आमदनी घटकर रह जाती है आधी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रामीण डाक भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट, 23 मार्च तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…

    March 7, 2026

    ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी बिना शर्त सरेंडर ही आखिरी रास्ता, नए नेता पर भी दिया ये बड़ा बयान…

    March 7, 2026

    चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…

    March 7, 2026

    महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रामीण डाक भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्ट, 23 मार्च तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
    • ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी बिना शर्त सरेंडर ही आखिरी रास्ता, नए नेता पर भी दिया ये बड़ा बयान…
    • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…
    • महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…
    • अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश जी, मुख्यमंत्री पद से आज ही देंगे इस्तीफा सियासी हलचल तेज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?