Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अपकी रसोई में रखी ये 5 चीजें कभी नहीं होती एक्सपायर, फेंक कर ना करें पैसे बर्बाद…
    समाचार

    अपकी रसोई में रखी ये 5 चीजें कभी नहीं होती एक्सपायर, फेंक कर ना करें पैसे बर्बाद…

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बाजार से कुछ भी खाने का समान खरीदते वक्त या रसोई में लंबे समय से रखा हुआ कोई भी फूड आइटम इस्तेमाल करने से पहले, हममें से अधिकतर लोग उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करते हैं। फूड लेबल पर लिखी बाकी जानकारी लोग भले ही इग्नोर कर दें लेकिन आज इतनी जागरूकता तो हो ही गई है कि प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट के बारे में सब जानते हैं। इसका सीधा-सीधा मतलब होता है कि किस चीज को आप कितने दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि हर प्रोडक्ट को आप एक निश्चित समय तक ही इस्तेमाल कर पाएं। यानी ऐसे बहुत से फूड आइटम हैं जिनकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती और आप उन्हें बेझिझक सालों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपकी रसोई में रखे कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं।

    सालों तक खराब नहीं होती चीनी
    चीनी का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में ही होता है। अगर आपने भी अपनी रसोई में ढेर सारी चीनी स्टोर की हुई है, तो आपको इसकी एक्सपायरी डेट की फिक्र करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं। दरअसल अगर चीनी को अच्छी तरह किसी एयर टाइट डब्बे में स्टोर किया जाए तो ये सालों तक भी खराब नहीं होती। चीनी निकालने के लिए हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें, ध्यान रखें कि किसी भी तरह का पानी या मॉइश्चर उस डब्बे में ना जा पाएं। इस तरह आप सालों तक बिना एक्सपायरी डेट की फिक्र किए चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं चावल
    चावल हम भारतीयों की डाइट का एक बड़ा ही इंपोर्टेंट हिस्सा है। इसलिए इनका स्टॉक तो लगभग हर घर में ही मिल जाएगा। अच्छी बात है कि चावल भी बिना एक्सपायरी डेट के साथ आते हैं, यानी लंबे समय तक आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। चावलों को हमेशा किसी बड़े एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। रोजाना के इस्तेमाल के लिए आप एक छोटे कंटेनर में कुछ चावल अलग से स्टोर कर के रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको बड़े कंटेनर को बार-बार खोलना नहीं पड़ेगा, जिससे उनमें मॉइश्चर जानें का खतरा भी नहीं रहेगा।

    सोया सॉस भी नहीं होती एक्सपायर
    ज्यादातर चाइनीज क्यूजीन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सोया सॉस भी सालों तक खराब नहीं होता है। इसके अंदर काफी हाई मात्रा में सोडियम मौजूद होता है, जिसके चलते इसका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सकता है। हालांकि इसे हमेशा किसी कांच की बोतल में ही स्टोर करें और किसी ठंडी और कम रोशनी वाली जगह पर रखें। अगर आपने अपने सोया सॉस की बोतल को ओपन कर लिया है, तो इसे लगभग दो से तीन साल के लिए आराम से फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।

    नमक भी चलता है लंबा
    रोजाना बनने वाली लगभग हर डिश में नमक का इस्तेमाल तो होता ही है। बेस्ट बात है कि नमक भी किसी एक्सपायरी डेट के साथ नहीं आता। इसे भी आप लंबे समय तक किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख सकते हैं। नमक एक नेचुरल प्रिजर्वेंट होता है, यानी यह बाकी चीजों जैसे अचार आदि को लंबे समय तक प्रिजर्व करने में मदद करता है। ऐसे में यह खुद भी दशकों तक बिना खराब हुए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। हालांकि आयोडीन युक्त और फोर्टीफाइड नमक, आम नामक की तुलना में जल्दी खराब हो सकते हैं।

    सिरका भी नहीं होता खराब
    अचार और कई स्वादिष्ट डिशेज बनाने में इस्तेमाल होने वाला सिरका भी कभी एक्सपायर नहीं होता है। नमक की तरह सिरके का इस्तेमाल भी खानपान की चीजों को लंबे समय तक प्रिजर्व करने के लिए किया जाता है, ऐसे में इसके खराब होने का तो सवाल ही नहीं उठता। सिरके के भी कई प्रकार होते हैं और इन सभी को आप सालों तक बिना एक्सपायरी डेट की फिक्र किए इस्तेमाल में ला सकते हैं। इन्हें स्टोर करने के लिए फ्रिज में रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

    Post Views: 1,260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसभी प्राइमरी स्कूल का बदल गया नियम, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया नया ऑर्डर…
    Next Article 8 लोकल ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया, यात्रियों को होगी परेशानी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 18, 2026

    चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

    February 18, 2026

    पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

    February 18, 2026

    गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…
    • पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…
    • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…
    • चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?