नई दिल्ली:– सिर के बाल किसी भी महिला को खूबसूरत दिखाने के लिए मायने रखते हैं। सुंदरता को बयां करने के लिए कवियों से लेकर शायरों ने भी बालों का सहारा लिया है। चाहे ‘ये रेशमी जुल्फें हों या काले-काले बाल कई गानों में खूबसूरत बालों से हसीना की सुंदर बताया गया है। लेकिन क्या हो जब सिर पर एक भी बाल ना हो, उसके बाद भी कोई लड़की लाल जोड़े में सजकर आए तो दूल्हे की सांसे फूल जाए।
एलोपेसिया एरीटा से पीड़ित नीहार सचदेवा जब दूल्हन बनीं तो कुछ ऐसा ही हुआ, उन्होंने खुद के लिए अपना प्यार दिखाते हुए बिग भी नहीं पहनी थी। बचपन में ही यह बीमारी होने की वजह से नीहार के बाल झड़ गए, घर वालों ने झुपाने के लिए उन्हें बिग भी पहनाई। लेकिन नीहार ने खुद को एक्सेप्ट कर अपना सिर मुंडवा दिया था। इतना ही नहीं गंजेपन का मजाक उड़ाने वालों को पार्टी में बुलाया और बिना बिग अपनी खूबसूरती को फ्लॉन्ट किया।
अब नीहार को लाल जोड़े में दुल्हन बनते हुए देखना हर किसी के लिए खास रहा। जहां अपनी खूबसूरत दुल्हन को देख दूल्हे की सांसे फूल गईं, तो उन लोगों का भी मुंह बंद हो गया, जो कहते थे गंजी लड़की से शादी कौन करेगा। हालांकि इससे पहले नीहार अभियान के लिए दुल्हन बन चुकी हैं।
दरअसल भारत में जन्मी और यूएस में रहने वाली नीहार सचदेवा ने Arun V Ganapathy से 19 जनवरी 2025 को शादी की है। कपल ने हैप्पी वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में शादी की तारीफ मैंशन की है। बिना बिग लाल रंग के जोड़े में नीहार बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो आइवरी शेरवानी में अरुण का लुक रॉयल लग रहा है।
नीहार सचदेवा ने अपने खास दिन के लिए हैवी कढ़ाई वाला लाल रंग का जोड़ा पहना है। प्लीट्स में डिजाइन लहंगे में बारीक एम्बॉडयरी की गई है। मोटिफ्ट, पर्ल, स्टोन और सीक्वेंन के साथ ही चमकती ग्रीन पत्ती टीजिंग एलिमेंट एड कर रही है। उनका ब्लाउज भी इंट्रीकेट एम्बॉयडरी से जड़ा होने की वजह से हैवी लुक दे रहा है। हालांकि नीहार ने एक लाइटवेट दुपट्टा कैरी किया है, जिसकी बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई से सजी है।
खास बात है कि नीहार ने अपने वेडिंग डे पर भी बिन नहीं पहनी, बल्कि गंजे सिर पर मांग टीका लगाकर खूबसूरती को फ्लॉन्ट किया। उन्होंने वाइट और ग्रीन स्टोन ने बना हैवी नेकपीस पहना था, जिसके मैचिंग ड्रॉप इयररिंग खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों हाथों में लाल-लाल चूड़ियों से साथ वाइट कंगन और हाथफूल नीहार के नूर को बढ़ा रहे हैं। ब्राइडल मेकअप में हसीना बाकी दुल्हन की तरह बेहद ही सूंदर लग रही हैं।