Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज गौरी योग में माता गौरी बनाएंगी वृषभ, कर्क सहित 5 राशियों को लकी, पाएंगे हर तरफ से बंपर लाभ…
    समाचार

    आज गौरी योग में माता गौरी बनाएंगी वृषभ, कर्क सहित 5 राशियों को लकी, पाएंगे हर तरफ से बंपर लाभ…

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज गुरुवार को गुरु के साथ चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है। जिससे कि आज के दिन गजकेसरी योग बन रहा है। जबकि आज माघ गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन चंद्रमा के उच्च राशि में होने से गौरी नामक शुभ भी बन रहा है। जबकि आज सूर्य भी धनिष्ठा नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। और ब्रह्म नामक योग भी आज बन रहा है। ऐसे में आज गुरुवार के दिन वृषभ,कर्क,कन्या और वृश्चिक समेत 5 राशियों पर माता गौरी की कृपा बनी रहेगी। और इनको आज के दिन पारिवारिक जीवन के साथ ही साथ करियर और कारोबार में भी भाग्य उन्नति दिलाएगा। साथ ही जानिए कि आज किन उपायों से दिन को शुभ लाभदायक बनाए रखने में कामयाब होंगे। तो आइए जानते हैं आज का लकी राशिफल।

    वृषभ राशि के जातक आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास में सफल रहेंगे। अगर आप आज प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपके लिए भविष्य में लाभ का अवसर लेकर आएगा। आपको प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने का योग है। आपका पूर्व मे किए गया कोई काम आपके लिए लाभ का अवसर लेकर सामने आएगा। अगर आप बच्चों को स्कूल मे दाखिला दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें कामयाबी मिलेगी। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुडे़ जातको के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आपको फैमिली लाइफ में भी आज के दिन खुशियां मिलने वाली है। किसी संबंधी की मदद से आपको फायदा मिलेगा। किराना कारोबार और ज्वेलरी के काम से जुड़े लोगों की भी आज अच्छी कमाई होगी।

    वृषभ राशि के लिए आज 6 फरवरी के उपाय, आपको कल के दिन दूध में केसर मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए, किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो आप केसर अथवा हल्दी से तिलक लगाएं।

    कर्क राशि के लोगों को कोर्ट कचहरी के काम मे सफलता मिलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो सकता है। आपको नौकरी में आज अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी चाहत पूरी होने से आपको खुशी मिलगी। आर्थिक प्रयास आपके सफल रहेंगे और आप एक से अधिक स्रोत से आज के दिन कमाई कर पाएंगे। जो जातक तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं उनको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। जो जातक अपने पैतृक कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि के लिए आज 6 फरवरी के उपाय, दिन की शुभता को बनाए रखने के लिए आपको आज के दिन नारायण कवच का पाठ करना चाहिए। और किसी शुभ काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो केसर चाट कर जाएं।

    कन्या राशि के लिए बुद्धि कौशल से सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी मुश्किल काम को भी कल बुद्धि और संयम से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए, कामयाबी मिलेगी। आपको आज के दिन कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से फायदा होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। घर परिवार के लोग आपकी बातों और सुझाव को मानेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी संयोग बनेगा।

    कन्या राशि के लिए आज 6 फरवरी के उपाय, आपको आज के दिन को शुभ बनाए रखने के लिए भगवान विष्णु को घी का दीप दिखाना चाहिए। शुभ काम के लिए यात्रा पर जा रहे है तो गुरु अथवा पिताजी से आशीर्वाद जरूर लें।

    वृश्चिक राशि के जातकों के प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप किसी कलाक्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अपनी आज और योग्यता से मान सम्मान क साथ लाभ भी मिलेगा। आपकी कोई खोई हुई वस्तु भी आज आपको मिल सकती है। आज के दिन आप कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ पा सकेंगे। जिन जातकों का बिजली के उपकरण से संबंधित कोई कारोबार है उनकी कमाई में आज के दिन विशेष रूप से वृद्धि होगी। ज्वेलरी और वस्त्रों के कारोबारी भी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज के दिन वृश्चिक राशि के छात्र भी शिक्षा में बढिया कर सकते हैं। जिन लोगों के विवाह की बात चल रही है, गौरी माता की कृपा से आज उनकी बात भी पक्की हो सकती है। आपको आज के दिन बच्चों की ओर से भी खुशी मिलेगी। आप दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी कमाई कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशि के लिए आज 6 फरवरी के उपाय,आपको आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और दामोदराष्टकम् का पाठ करना चाहिए। कहीं शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो आपको हल्दी की एक गांठ पीले कपड़े में बांधकर साथ में लेकर जाना चाहिए।

    मकर राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य कमाई का एक से बढ़कर एक अवसर प्रदान करेगा। आप आज के दिन अपनी योजना को सफलता पूर्वक पूरा कर पाएंगे। नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। कोई चाहत जो लंबे समय से अधूरी थी वह पूरी हो सकती है। बिजनेस में कमाई के लिहाज से भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। दोपहर के बाद से कमाई में वृद्धि होगी। अगर आप किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो आपको कामयाबी मिलने की संभावना प्रबल रहेगी। जो जातक प्रॉपर्टी अथवा भवन निर्माण के काम से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों पर भी आज गौरी माता की कृपा रहने वाली है।

    मकर राशि के लिए आज 6 फरवरी के उपाय, आपको आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न वस्त्र का दान देना चाहिए। साथ ही शुभ काम के लिए कहीं जा रहे हैं तो गुड़ खाकर जाएं।

    Post Views: 1,470

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबागियों पर गिरी निलंबन की गाज, कांग्रेस ने प्रदेश सचिव को थमाया नोटिस, भाजपा ने किया पार्टी से बाहर…
    Next Article मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदान महत्व की जानकारी देकर,शत प्रतिशत मतदान की दिलाया संकल्प…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?