Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केराझरिया के ग्रामीणों ने चुना अपना मुखिया, निवर्तमान सरपंच की पत्नी बनी निर्विरोध सरपंच,5 वार्डों में पंच भी निर्विरोध…
    समाचार

    केराझरिया के ग्रामीणों ने चुना अपना मुखिया, निवर्तमान सरपंच की पत्नी बनी निर्विरोध सरपंच,5 वार्डों में पंच भी निर्विरोध…

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:–पाली पंचायतों के चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। लेकिन पाली जनपद के केराझरिया पंचायत ने मिसाल पेश की है। यहां ग्राम सहमति से सरपंच व कुछ वार्डों में पंचों का चुनाव निर्विरोध हो गया।

      ग्राम पंचायत केराझरिया में सौहाद्र बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहमति से गांव की सरकार का चयन कर लिया। यहां न तो पंचायत चुनाव का गहमागहमी है और न किसी के चुनाव जीतने- हारने की कोई फिक्र। क्योंकि यहां के ग्रामीणों ने गांव हित मे आपसी सलाह- मशविरे से बिना मतदान के निवर्तमान सरपंच सत्यनारायण पैकरा की धर्मपत्नी गिरिजा पैकरा को सरपंच पद पर चयन कर लिया। इसके साथ ही साथ पंचायत के 13 वार्डो में 5 वार्ड के पंच भी चुन लिए गए है। शेष वार्डो में भी निर्विरोध पंचों के चयन के प्रयास जारी है। 1475 मतदाता संख्या वाले इस ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के अनुसार जब सबकी राजीखुशी से पदाधिकारियों का चयन हो सकता है तो फिर चुनाव की जरूरत ही क्या है। वहीं निर्विरोध चुनी गई सरपंच गिरिजा पैकरा के पति भी पंचायत में निवर्तमान सरपंच रहते हुए सभी तरह के विकास कार्यो और बुनियादी सुविधाएं स्थानीय लोगों को मुहैया कराने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया। इसीलिये गांव वालों ने फैसला लेकर गिरिजा पैकरा को अपना सरपंच चुना है ताकि उनके गांव में विकास को और रफ्तार मिल सके। वहीं निर्विरोध सरपंच चुनी गई गिरिजा पैकरा ने कहा कि मुझे रबर स्टैम्प सरपंच समझने की कोई भूल न करना, मेरा काम मेरे होने की गवाही। मैं जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रतिबद्ध रहूंगी। आमजन और गरीब लोगों के लिए गांव की सरकार की ओर से काम किया जाएगा। ग्राम पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने के लिए गांव की जनता को साथ लेकर पूरी मेहनत से काम करूंगी साथ ही साथ ग्राम की महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मेरा प्रयास रहेगा।
    Post Views: 1,500

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदान महत्व की जानकारी देकर,शत प्रतिशत मतदान की दिलाया संकल्प…
    Next Article भाजपा का शक्ति प्रदर्शन नजूल की ज़मीन पर मिलेगा मालिकाना हक, निगम में भाजपा सरकार से दौड़ेगी विकास की गाड़ी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?