Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा का शक्ति प्रदर्शन नजूल की ज़मीन पर मिलेगा मालिकाना हक, निगम में भाजपा सरकार से दौड़ेगी विकास की गाड़ी…
    समाचार

    भाजपा का शक्ति प्रदर्शन नजूल की ज़मीन पर मिलेगा मालिकाना हक, निगम में भाजपा सरकार से दौड़ेगी विकास की गाड़ी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :– भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “अब वक्त आ गया है कि डबल इंजन सरकार के साथ ट्रिपल इंजन की ताकत जोड़ी जाए, जिससे कोरबा का तेजी से विकास हो।” मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत 13 महीने में अपने वादों को पूरा किया है और आने वाले समय में भी जनता को अधिक लाभ मिलेगा।

    विकास रंजन महतो कोरबा में बदलाव की पहचान
    इस जनसभा में विकास रंजन महतो को भाजपा की रीढ़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “कोरबा में पार्षदों की टीम विकास रंजन महतो के नेतृत्व में निगम में भाजपा की सरकार बनाएगी और जनता को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा को जिताने का मतलब है, भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जनहितैषी सरकार को लाना।

    भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत का जनता से भावनात्मक आह्वान
    महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने प्रभावशाली भाषण में जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा –

    “मुझे आपका आशीर्वाद दीजिए, मैं अगले 5 साल पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कोरबा की सेवा करूंगी। यह चुनाव सिर्फ मेरी जीत का नहीं, बल्कि पूरे कोरबा के विकास का चुनाव है।”

    उन्होंने कहा कि “नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने से गली-मोहल्ले, नाली, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में जबरदस्त सुधार होगा।”

    बदलबो – बदलबो! कांग्रेस के भ्रष्टाचार को हटाबो!” – संजू देवी राजपूत का जोशीला नारा
    भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने छत्तीसगढ़िया अंदाज में जनता को संबोधित करते हुए कहा –
    “ये चुनाव आप सब मन के द्वारी के चुनाव हे! अब बदलबो – बदलबो, कांग्रेस के भ्रष्ट महापौर ल हटाबो!”

    उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा, महापौर कार्यालय में जनता की सुनवाई नहीं हुई और विकास कार्य ठप रहे। भाजपा की सरकार आने पर कोरबा नगर निगम में पारदर्शिता और तेजी से विकास होगा।

    कमल फूल में लक्ष्मी का वास, कोरबा की समृद्धि के लिए भाजपा सरकार जरूरी”
    वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जनसभा में कहा कि “कमल का फूल समृद्धि और विकास का प्रतीक है। कोरबा की जनता को अब कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से मुक्ति पानी होगी और इसके लिए भाजपा को नगर निगम में भी सशक्त बनाना होगा।”

    भाजपा कोरबा में भारी बढ़त में, जनता का उमड़ा जनसैलाब
    सुबह 10 बजे से ही आम सभा स्थल डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान पर हजारों की संख्या में लोग जुटने लगे। सभा में महिलाओं की भारी उपस्थिति ने साफ कर दिया कि भाजपा को इस चुनाव में बड़ा समर्थन मिलने जा रहा है।
    निर्विरोध निर्वाचित पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन का सम्मान
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वार्ड क्रमांक 18 से निर्विरोध निर्वाचित श्री नरेंद्र देवांगन का विशेष अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा की नीतियों और जनता के समर्थन का यह जीता-जागता प्रमाण है कि पूरे प्रदेश में भाजपा के 30 से अधिक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।”

    भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति
    इस विशाल आम सभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, निकाय चुनाव प्रभारी श्री रजनीश सिंह, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, हर्षिता पांडे और विकास महतो शामिल थे।

    Post Views: 1,060

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेराझरिया के ग्रामीणों ने चुना अपना मुखिया, निवर्तमान सरपंच की पत्नी बनी निर्विरोध सरपंच,5 वार्डों में पंच भी निर्विरोध…
    Next Article BSA ने जारी किए आदेश के इस जिले में 3 दिनों के लिए 8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?