
पन्ना : Flames emanating from boring जिले के झुमटा गांव में बोर से लगातार आग निकल रही है, जिससे लोग आश्चर्य में हैं। दरअसल झुमटा गांव में शासकीय माध्यमिक शाला में 7 दिन पहले एक बोर कराया गया था, बोर कराते समय अचानक बोर मशीन में आग लग गई थी। लेकिन उस समय यह समझा गया कि बोर मशीन में खराबी होने के कारण आग लगी है।
लेकिन अचानक बोर से लगातार आग निकलने का सिलसिला जो चालू हुआ, वह 7 दिनों से लगातार जारी है और बोर से ऊंची- ऊंची आग की लपटें निकल रही हैं, जिसको देखते हुए प्रशासन ने बोर को चारो तरफ से सील कर लोगों का जाना प्रतिबंधित कर दिया है।
वहीं प्रशासन के बुलाने पर देहरादून से जांच दल झुमटा गांव पहुंचा और सैंपल लेकर लैब भेज दिए। अब टीम को रिपोर्ट का इंतजार है। उधर कलेक्टर संजय कुमार का कहना है कि जांच टीम ये जांच करेगी कि क्या यहां कोई गैस का भंडार है और आखिरकार बोर से आग क्यों निकल रही है?