Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज बना ऐंद्र और मालव्य राजयोग का महासंयोग, मेष और मिथुन सहित इन 5 राशियों को बना रहा मालामाल…
    समाचार

    आज बना ऐंद्र और मालव्य राजयोग का महासंयोग, मेष और मिथुन सहित इन 5 राशियों को बना रहा मालामाल…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज 7 फरवरी को ग्रहों का अनुपम योग संयोग बन रहा है। कल दिन शुक्रवार है और इस दिन के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो भौतिक सुख साधनों को प्रदान करने वाले ग्रह हैं वह मालव्य राजयोग बनाकर मीन राशि में राहु के साथ संचार कर रहे हैं। इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा भी वृषभ राशि में गुरु के साथ गोचर करते हुए गजकेसरी योग बना रहे हैं। इस पर कल के दिन शुभ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनेगा। और ऐंद्र योग भी कल प्रभाव बना हुआ है जिससे कल के दिन देवराज इंद्र और देवी लक्ष्मी की कृपा का लाभ मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक सहित कुंभ राशि के जातक भी पा सकेंगे। इन राशियों को कल के दिन भाग्य अपेक्षा से बढ़कर लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में भी कल के दिन इनके लिए तरक्की का संयोग बनेगा। इसके साथ ही आइए जानते हैं कि आज किन उपायों को करने से दिन को शुभ लाभदायक बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आज का लकी राशिफल।

    मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। इनको काल भाग्य हर तरफ से लाभ प्रदान करेगा। आपने पहले जो भी निवेश किया है उसका लाभ भी आज के दिन आपको प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज के दिन सफल रहेगी। काम के सिलसिले में आप आज यात्रा पर जाएंगे तो आपकी यात्रा का उद्देश्य सफल होगा। आपको कल बीते समय से चली आ रही परेशानी से भी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगा जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे और आपको परिवार के सहयोग से पूरा लाभ मिलेगा। आपको कल विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिलने का योग है। अगर आप बचत योजना में पैसा लगाएं तो आपके लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद होगा। बच्चों की ओर से भी एजे आपको खुशी मिलेगी।

    आज मेष राशि के जातक दिन को शुभ बनाने के क्या उपाय करें, आपको आज घी का दीप देवी लक्ष्मी के सामने जलाकर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। किसी शुभ काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो धनिया के कुछ दाने चबाकर जाएं।

    मिथुन राशि पर आज के दिन भाग्य के देवता मेहरबान रहने वाले हैं। आज इनको अपने कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास का शुभ फल मिलेगा। आपकी कार्ययोजना सफल होगी। आपको आर्थिक लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। आपका कोई डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। आप अगर शिक्षा प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। आपकी कोई चिर प्रतीक्षित चाहत आज के दिन पूरी होने की खुशी होगी। बिजनेस में कल के दिन मिथुन राशि के जातकों की अच्छी कमाई होगी। कोई सामान जो बहुत समय से फंसा हुआ है वह आपका निकल सकता है जिससे आप मन ही मन आनंदित होंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज के दिन आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    आज मिथुन राशि के जातक दिन को शुभ बनाने के क्या उपाय करें,आपको आज के दिन को शुभ बनाने के लिए किसी छोटी कन्या को सेब या कोई मिठाई खाने के लिए देना चाहिए। शुभ काम के लिए घर से जा रहे हैं तो माता के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

    तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन सफलतादायक रहेगा। आपका मनोबल सुबह से ही ऊंचा रहेगा आप आप आत्मविश्वास के साथ आपने काम और लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करेंगे। आपको आज के दिन कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके विरोधी और शत्रु आपका चाहकर भी नुकसान नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी साख मजबूत होगी, अधिकारियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। कोई काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था किसी परिचित के सहयोग से पूरा हो सकता है। आप अगर कोई अपना स्टार्टअप शुरू करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज का दिन पूरी तरह से आपके पक्ष में होगा। आपको आज के दिन जीवनसाथी की ओर से भी पूरा सहयोग मिलेगा जिससे घरेलू मोर्चे पर भी आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे।

    आज तुला राशि के जातक दिन को शुभ बनाने के क्या उपाय करें,आपको दिन को शुभ बनाने के लिए कल के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और साथ ही में लौंग और कर्पूर जलाकर देवी लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। शुभ काम के लिए यात्रा पर जा रहे हैं तो दही के साथ चक्कर भी खाकर जाएं।

    वृश्चिक राशि के लिए हर तरफ से आनंद की वर्षा करने वाला है। आपको जिस खबर की प्रतिक्षा थी वह आपको मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको कार्य व्यवसाय में अपनी मेहनत और योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कोई काम जो आपका अटक रहा था वह काम भी आपका किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। आपकी कोई चली आ रही समस्या भी दूर होगी। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज के दिन कामयाबी मिल सकती। इस राशि के जातक आज के दिन किसी नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको कल मान सम्मान मिल सकता है। आप आज के दिन प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे तो यह भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।

    आज वृश्चिक राशि के जातक दिन को शुभ बनाने के क्या उपाय करें, आपको आज शुभ लाभ की वृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी के साथ कुबेर महाराज की भी पूजा करनी चाहिए। आज यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से निकलते समय इष्ट देव का ध्यान कर लें।

    कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको आज के दिन आयात निर्यात और विदेश क्षेत्र के काम में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज के दिन कोई सकारात्मक खबर मिलने की खुशी होगी। आपको आज दोस्तों और निकट संबंधियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जातक आज के दिन शिक्षा और शोध कार्य में विशेष रूप से सफलता पाएंगे। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी। धर्म अध्यात्म के काम में आपकी रुचि रहेग। पुण्य लाभ भी आज के दिन आप अर्जित कर सकते हैं। नौकरी में आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ने से आपका मन हर्षित होगा। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क से आपको फायदा मिलेगा।

    कुंभ राशि के जातक आज के दिन को शुभ बनाने के क्या उपाय करें,आपको आज के दिन नारायण कवच का पाठ करना चाहिए और देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। शुभ काम पर जा रहे हैं तो शहद चाटकर जाएं।

    Post Views: 1,200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article10 तारीख को पेश हो सकता है नया Income Tax ब‍िल, आपके ल‍िए हो सकते हैं ये बड़े बदलाव…
    Next Article मुस्लिम इलाकों का सियासी समीकरण भाजपा ने कैसे बढ़ाई AAP-कांग्रेस की टेंशन रिपोर्ट से समझिए …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?