Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विमानन कंपनी ने बढ़ाए टिकट के दाम, चार गुना महंगा होने के बाद भी सीट फुल…
    News

    प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विमानन कंपनी ने बढ़ाए टिकट के दाम, चार गुना महंगा होने के बाद भी सीट फुल…

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई है. महाकुंभ मेला महाशिवरात्रि यानी फरवरी महीने तक चलने वाला है. इस महाकुंभ का फायदा ट्रैवल एजेंसी वाले तो उठा ही रहे हैं. इसके साथ ही विमानन कंपनी भी महाकुंभ का फायदा उठा रही है. राजधानी रायपुर से प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालु सामान्य दिनों में फ्लाइट का किराया साढ़े चार से 5 हजार दिया करते थे, लेकिन अब उन्हें चार गुना किराया देना पड़ रहा है. बावजूद इसके लोगों को फ्लाइट की टिकट नहीं मिल पा रही है. राजधानी रायपुर से प्रयागराज जाने के लिए एकमात्र सीधी 72 सीटर इंडिगो की फ्लाइट है. यही प्रयागराज जाती है और प्रयागराज से वापस रायपुर आती है.

    श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी : ट्रेवल एजेंसी संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि प्रयागराज के महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रायपुर से सीधी एकमात्र इंडिगो की फ्लाइट प्रयागराज के लिए चलती है. इंडिगो की फ्लाइट छोटा एयरक्राफ्ट 72 सीटर है. श्रद्धालुओं को फ्लाइट की टिकट बुकिंग होने के कारण टिकट भी नहीं मिल पा रही. सामान्य दिनों में रायपुर से प्रयागराज का फ्लाइट का किराया साढ़े चार हजार रुपए से 5 हजार रुपए हुआ करता था, लेकिन महाकुंभ की वजह से फ्लाइट के किराए में भी चार गुना वृद्धि हो गई है.

    लोग प्रयागराज जाने के लिए 20 हजार रुपए से 25 हजार रुपए देने के लिए तैयार हैं. बावजूद इसके उन्हें फ्लाइट की टिकट नहीं मिल पा रही है. यही स्थिति फरवरी महीने तक रहेगी. ऐसे में सरकार को फ्लाइट की एडिशनल व्यवस्था करनी चाहिए या फिर कोई बड़ा एयरक्राफ्ट लगाया जाना चाहिए. जिससे महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके. इंडिगो की 72 सीटर एकमात्र फ्लाइट 26 फरवरी तक आने और जाने के लिए बुक हो चुके हैं- कीर्ति व्यास, संचालक ट्रेवल एजेंसी

    क्यों हुई फ्लाइट की टिकट महंगी : प्रयागराज के महाकुंभ में इन दिनों ज्यादा भीड़ देखने को मिल रहा है. 4 फरवरी को रथ सप्तमी 5 फरवरी को भीमा अष्टमी 8 फरवरी को जया एकादशी, 10 फरवरी को माघ शुक्ल त्रयोदशी, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा, 24 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण एकादशी और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि को देखते हुए श्रद्धालुओं ने फ्लाइट की टिकट बुक करवा ली है. जिसकी वजह से लोगों को रायपुर से सीधी प्रयागराज के लिए चलने वाली फ्लाइट का टिकट नहीं मिल पा रहा है.

    Post Views: 1,040

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविदेश यात्रा करते समय खो जाए पासपोर्ट तो बिना देरी किए करें ये काम, तुरंत होगा समस्या का समाधान…
    Next Article महाकुंभ स्नान के लिए पावन प्रयागराज आने की गुजारिश, विधानसभा अध्यक्ष ने लिखा पत्र…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?