Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नक्सली क्षेत्र में बीजेपी समर्थित पांच सरपंच निर्विरोध जीते, दंतेवाड़ा नगर पालिका में कांटे की टक्कर..
    RAIPUR

    नक्सली क्षेत्र में बीजेपी समर्थित पांच सरपंच निर्विरोध जीते, दंतेवाड़ा नगर पालिका में कांटे की टक्कर..

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दंतेवाड़ा :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटिंग के पहले बीजेपी में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक की 5 पंचायतों में निर्विरोध बीजेपी समर्थित सरपंच बन गए हैं.

    किन गांवों में निर्विरोध जीते प्रत्याशी : ग्राम पंचायत नेलगोड़ा से सुखराम लेकामी, बुदपदर से घासीराम कश्यप, चेरपाल से मुनी बाई कश्यप, कारली 2 से रीना कश्यप और हारला से शक्ति बेरला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए. ये सभी गांव नक्सल प्रभावित गांव हैं. विधायक चैतराम अटामी और बीजेपी जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी निर्विरोध बने सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी.इस दौरान आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मतदान के दिन आम जनता अपने मत अधिकार का प्रयोग जरूर करें.

    आपको बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत होगा. इसके लिए नामांकन और नाम वापसी लेकर सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं. अब जोरों पर प्रचार चल रहा है. 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे.

    दंतेवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस बीजेपी में टक्कर : वहीं बात नगर पालिका की करें तो दंतेवाड़ा नगर पालिका में बीजेपी पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय और किरणदेव सिंह के नाम पर वोट मांग रही है. यहां बीजेपी की पायल गुप्ता और कांग्रेस की सुमित्रा सोरी के बीच टक्कर है.पायल गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं.पिछली बार पार्षदों ने उन्हें अध्यक्ष बनाया था.जबकि इस बार जनता सीधे वोट डालकर अपना अध्यक्ष चुनेगी.

    कांग्रेस विकास के नाम पर मांग रही वोट : वहीं कांग्रेस से सुमित्रा शोरी का प्रचार भी जोर शोर से चल रहा है. नामांकन से पहले ही उन्होंने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया था. कुछ दिनों पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी दंतेवाड़ा पहुंचे थे. सुमित्रा शोरी के साथ ही अन्य प्रत्याशियों को जीत का मार्गदर्शन दिया था. शिक्षकीय सेवा को त्याग कर सुमित्रा सोरी ने राजनीति की दहलीज में कदम रखा. दंतेवाड़ा नगर को सुंदर, स्वच्छ बनाने के उनके संकल्प ने उन्हें एक नई ऊंचाई दी है. पेयजल, सफाई, बिजली, सड़क, जैसी वार्डों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर वो चुनाव लड़ रही है.

    आपको बता दें कि दंतेवाड़ा पालिका में 10 हजार 356 मतदाता हैं. इनमें 5 हजार 93 पुरूष और 5 हजार 263 महिला मतदाता हैं. ये निर्णायक मतदाता इनके सियासी किस्मत का फैसला करेंगे. दंतेवाड़ा के 15 वार्डों के लिए कुल 17 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. वहीं जिला प्रशासन भी जिले में शत प्रतिशत मतदान हो जिसके लिए नगर पालिका द्वारा लाउडस्पीकर और जगह-जगह कैंप लगाकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. 11 तारीख को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग करने के बारे में समझाइश दी जा रही है.

    Post Views: 1,080

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली चुनाव में AAP की हार के प्रमुख कारण, जिससे BJP के सामने टिक नहीं पाए केजरीवाल…
    Next Article कोंडागांव निकाय चुनाव : बीजेपी और कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, लेकिन वार्डों में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?