Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमित शाह का फॉर्मूला जिसने किया कमाल, केजरीवाल के इमेज को तोड़ने का प्‍लान और 27 साल का लंबा वनवास खत्‍म…
    News

    अमित शाह का फॉर्मूला जिसने किया कमाल, केजरीवाल के इमेज को तोड़ने का प्‍लान और 27 साल का लंबा वनवास खत्‍म…

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ईमानदार और स्वच्छ राजनीति के पैरोकार वाली छवि पर प्रहार, चुनाव लड़ने की पारंपरिक शैली की जगह लोगों के मुद्दों को प्रमुखता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रबंधन ने राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी में प्रमुख भूमिका निभाई. इनके अलावा जमीनी स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बूथ स्तरीय लगातार छोटी-छोटी बैठकों ने भी भाजपा की जीत की बुनियाद गढ़ने में योगदान दिया.

    अन्ना हजारे के आंदोलन की बुनियाद पर अपनी राजनीति को परवान चढ़ाने वाले केजरीवाल बहुत तेजी से राष्ट्रीय फलक पर उभरे और अब वह विपक्षी राजनीति की धुरी बनने का प्रयास कर रहे थे. जानकारों का कहना है कि केजरीवाल के राजनीतिक उभार के पीछे उनकी ईमानदार, साफ-सुथरी और भ्रष्टाचार की सख्त मुखालफत वाली छवि एक बड़ा कारण थी और भाजपा ने इस चुनाव में पार्टी और सरकार के स्तर से उनकी इस छवि को खंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इन्हीं प्रयासों के तहत भाजपा ने शराब घोटाले से लेकर शीशमहल बनाने जैसे आरोप लगाकर केजरीवाल की कट्टर ईमानदार वाली छवि पर प्रहार किया और इसे जनता के बीच चर्चा का मुद्दा बना दिया जो कारगर भी रहा.

    अमित शाह का कुशल प्रबंधन

    प्रचार अभियानों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा के अन्य नेता जहां केजरीवाल को दिल्ली के लिए ‘आप-दा’ बताकर ताबड़तोड़ हमले कर रहे थे, वहीं अमित शाह जमीनी स्तर पर प्रबंधन की रणनीति पर काम कर रहे थे. भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि अमित शाह ने राज्यों के चुनावों का प्रभार संभालने वाले केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को दो-दो विधानसभा सीटों पर जीत का जिम्मा सौंपा और प्रतिदिन वह हर विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट लेते रहे. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मालवीय नगर और पीयूष गोयल को दिल्ली कैंट सहित दो-दो विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की जीत का जिम्मा सौंपा गया था. वहीं, भूपेंद्र यादव को दक्षिणी दिल्ली की दो सीट का प्रभार दिया गया था.

    प्रचार के तरीकों में भी बदलाव

    भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी ने चुनिंदा बड़ी जनसभाओं को छोड़ छोटी-छोटी सभाओं और बैठकों पर ध्यान केंद्रित किया और उसके नेताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को केंद्र की योजनाओं के फायदे गिनवाए. इन कार्यक्रमों में राजधानी की अनुसूचित जाति बहुल सीटों और इलाकों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिन्हें आप का प्रबल समर्थक वर्ग माना जाता था. RSS के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी भूमिका निभाई. भाजपा सूत्रों ने स्वीकार किया कि शुरुआती परिस्थितियां पार्टी के अनुकूल नहीं थीं. केजरीवाल के खिलाफ मजबूत चेहरे का अभाव और मुफ्त की योजनाओं का जमीनी असर (खासकर महिलाओं पर) उसके आड़े आ रहा था.

    जनता का वादों पर एतबार

    इसके मद्देनजर शाह ने रणनीति पर काम किया और इसके तहत भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में मुफ्त बिजली, पानी सहित आप सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के अलावा महिलाओं को 2500 रुपये का मासिक भत्ता और 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सहित कई अन्य वादे किए थे. साथ ही पार्टी ने किसी स्थानीय चेहरे को आगे बढ़ाने के बजाय केवल मोदी के चेहरे को प्रमुखता दी. भाजपा को पता था कि पहले के चुनावों में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की रणनीति फलीभूत नहीं हो सकी थी.

    स्‍थानीय मुद्दों को महत्‍व

    बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान न केंद्रित कर पानी, जल निकासी और कचरा प्रबंधन जैसे जमीनी स्तर के मुद्दों पर फोकस बनाए रखने की रणनीति भी कारगर साबित हुई. उक्त नेता ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की सत्ता में आप के रहने से इन मुद्दों पर फायदा भी भाजपा को मिला. उन्होंने बताया कि वैसे तो प्रदूषण आम तौर पर चुनावी मुद्दा नहीं होता, लेकिन भाजपा ने यमुना और दिल्ली के वायु प्रदूषण से दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य पर हो रहे नुकसान का मुद्दा जोरशोर से उठाया. चुनाव के बीच में ही आए केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को महत्वपूर्ण कर रियायतें देकर भी भाजपा ने एक बड़ा दांव चला था.

    अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के मतों में बिखराव

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी एक और रणनीति में बदलाव यह किया कि उसने बड़े स्तर पर कथित ध्रुवीकरण का कोई प्रयास नहीं किया. इसका असर ये हुआ कि अल्पसंख्यक मत एकतरफा किसी दल या उम्मीदवार के पक्ष में नहीं पड़े.

    Post Views: 1,335

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनया आयकर विधेयक लोकसभा में हो सकता है पेश, तैयारी पूरी…
    Next Article भाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता : राजनांदगाव शहर से 14 बागी नेता 6 साल के लिए निष्कासित…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?