Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीठ के निचले हिस्से, पेट या बाजू में दर्द किडनी स्टोन के हो सकते हैं लक्षण, फॉलो करें ये डाइट चार्ट, मिलेगी राहत…
    स्वास्थ्य

    पीठ के निचले हिस्से, पेट या बाजू में दर्द किडनी स्टोन के हो सकते हैं लक्षण, फॉलो करें ये डाइट चार्ट, मिलेगी राहत…

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- जीवनशैली में बदलाव और खानपान को लेकर लापरवाही के कारण आजकल लोग कई तरह की समस्याओं से पीड़ित हो रहे हैं. आजकल लोगों को लगातार बीपी और डायबिटीज जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आजकल किडनी में पथरी आना भी एक आम समस्या बन गई है. बहुत छोटे स्तर पर होने वाली यह समस्या आमतौर पर लोगों को ज्यादा परेशान नहीं करती. लेकिन कुछ गंभीर मामलों में, दर्द असहनीय हो सकता है.

    आपको बता दें, किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसका काम खून को साफ करना और पेशाब का उत्पादन करना है. इसके अलावा किडनी सभी खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है. लेकिन जब ये विषाक्त पदार्थ किडनी से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाते हैं. तो ये धीरे-धीरे जमा होकर पथरी का रूप ले लेते हैं. अगर समय पर इलाज न किया जाए तो पथरी की आम समस्या किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है और किडनी फेलियर का कारण बन सकती है.

    जानिए किडनी में पथरी होने के लक्षण क्या है

    पेट में और उसके आसपास दर्द: किडनी में पथरी होने के कारण, इंसान को बहुत तेज दर्द हो सकता है. इससे पीठ, पेट और आस-पास के क्षेत्रों में बहुत तेज दर्द होता है. जब पथरी मूत्र मार्ग में प्रवेश करती है, तो वे दर्द का कारण बनती हैं, पेशाब करना मुश्किल बनाती हैं और किडनी पर दबाव डालती हैं.

    पेशाब करते समय दर्द या जलन: यदि किसी व्यक्ति को पेशाब करते समय बहुत दर्द होता है, तो यह पथरी का संकेत हो सकता है. जब पथरी मूत्रमार्ग और मूत्राशय के बीच पहुंच जाती है, तो रोगी को भयंकर दर्द सहना पड़ता है. इस स्थिति को डिस्यूरिया कहा जाता है.

    पेशाब में खून आना: किडनी स्टोन के सबसे आम लक्षणों में से एक पेशाब में खून आना है. इसे हेमट्यूरिया भी कहा जाता है. इस समस्या में खून का रंग लाल, गुलाबी या भूरा हो सकता है. कभी-कभी मूत्र में खून की मात्रा इतनी कम होती है कि उसे माइक्रोस्कोप के बिना नहीं देखा जा सकता है.

    पेशाब में दुर्गंध: यदि किसी व्यक्ति को किडनी की पथरी की समस्या है, तो उसके मूत्र में तेज गंध आ सकती है. ऐसे में अगर आपको अपने अंदर ये लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. हालांकि, मूत्र पथ के संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया भी मूत्र में दुर्गंध पैदा कर सकते हैं.

    किडनी स्टोन: किडनी मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है. किडनी खून को शुद्ध करने और मूत्र के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है. हालांकि, गलत जीवनशैली और खराब आहार ने किडनी स्टोन सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है. किडनी में पथरी का होना एक गंभीर समस्या बनती जा रही है.
    किडनी स्टोन के कारण पेशाब करते समय दर्द होता है. पेट के क्षेत्र में भी दर्द होता है. छोटी पथरी मूत्र के माध्यम से बाहर निकल सकती है. हालांकि, यदि यह बड़ा हो तो सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है. नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से बचना चाहते हैं तो अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें…

    किडनी स्टोन की समस्या होने पर इसका सेवन करें

    तुलसी: तुलसी में मौजूद तत्व यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में उपयोगी होते हैं.

    पानी: यदि आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो दिन में कम से कम 12 गिलास पानी पिएं. इससे किडनी स्टोन पानी की मदद से शरीर से जल्दी बाहर निकल जाती है.

    नींबू का रस: नींबू का रस किडनी स्टोन के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है. यह गुर्दे की पथरी के आकार को कम करने में भी प्रभावी है.

    इन सामग्रियों को नहीं खाना चाहिए.

    मांसाहारी भोजन: शाकाहारी भोजन में प्रोटीन अधिक होता है. यदि आपको किडनी स्टोन है तो आपको प्रोटीन का सेवन कम करना चाहिए. क्योंकि इससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है. किडनी स्टोन की समस्या होने पर आपको अंडे, दही, छोले, मछली, चिकन और दालों से बने खाद्य पदार्थ भी नहीं खाने चाहिए.

    कोल्ड ड्रिंक्स: अगर आपको किडनी स्टोन है तो आपको कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य ठंडे पेय नहीं पीने चाहिए. क्योंकि कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए फॉस्फोरिक एसिड का बड़ी मात्रा में उपयोग किया जाता है. इससे पथरी का खतरा बढ़ जाता है.

    नमक: किडनी स्टोन वाले लोगों को अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि नमक में सोडियम होता है और सोडियम शरीर में प्रवेश करने के बाद कैल्शियम में परिवर्तित हो जाता है. इससे शरीर में पथरी बनने लगती है.

    विटामिन सी: यदि आपको किडनी स्टोन है, तो आपको अत्यधिक मात्रा में विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.

    किडनी स्टोन वाले लोगों को पालक, आलूबुखारा, सूखे मेवे, बीज और चाय नहीं खानी चाहिए. क्योंकि इसमें ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है.

    Post Views: 1,735

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदवा निर्माण में भारत का बजेगा डंका, 2047 तक फार्मा निर्यात करनेवाले शीर्ष पांच देशों में होगी गिनती…
    Next Article मतदान से 2 दिन पहले कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी ने भाजपा ज्वाइन किया, मोहन मरकाम का गंभीर आरोप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?