Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होली के पहले इस दिन से होलाष्टक, मांगलिक और शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक, जानिए शादियों के 45 मुहूर्त…
    News

    होली के पहले इस दिन से होलाष्टक, मांगलिक और शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक, जानिए शादियों के 45 मुहूर्त…

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- साल 2024 के 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन से ही शुभ और मांगलिक कार्यों का मुहूर्त भी शुरू हो गया है. वहीं, इस साल 14 मार्च 2025 को को होली का पर्व मनाया जाएगा. लेकिन, होली पर्व के ठीक एक सप्ताह पहले यानी 7 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा. इस एक सप्ताह के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी ने इन संबंध में ईयीवी भारत को जानकारी दी है.

    क्या होता है होलाष्टक? : होलाष्टक का मतलब होली और अष्टक. अष्टक का अर्थ होता है आठ, इसलिए होली के पहले के 8 दिनों को होलाष्टक कहा जाता है.होलाष्टक को धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से विशेष माना जाता है. इस अवधि में कुछ कार्यों को करने की सलाह दी जाती है, लेकिन शुभ और मांगलिक कार्य निषेध माने जाते हैं. होलाष्टक के दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य इस अवधि में नहीं किए जाते. इसे अशुभ माना जाता है.

    14 मार्च 2025 को होली का पर्व मनाया जाएगा. इसके ठीक एक सप्ताह पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाएगी, जो 7 मार्च 2025 से लगेगी. होलाष्टक में असुरों का प्रभाव बहुत ज्यादा रहता है. ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिनों में प्रहलाद पर हिरण्यकश्यप और अन्य असुरों का अत्याचार बढ़ गया था. इस नकारात्मक समय में शुभ कार्य करना उचित नहीं माना जाता : पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य

    होलाष्टक का वैज्ञानिक पक्ष : होली के समय होलिका दहन से पहले होलाष्टक के 8 दिनों में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होती. हर दिन अलग अलग ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है, जिसका सभी जातकों पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है. ऐसे समय में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. इस दौरान भगवान का ध्यान और जप कर दान करना फायदेमंद रहेगा.
    विवाह के मुहूर्त : साल 2025 में होली के बाद होलाष्टक खत्म होने से लेकर 7 जुलाई 2025 तक विवाह के 45 मुहूर्त हैं. इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य किये जा सकते हैं. वहीं, 7 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाएंगे. इसके बाद हिंदुओं में होने वाले सभी मंगलिक कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी. व
    फरवरी 2025 से 7 जुलाई 2025 तक विवाह मुहूर्त :

    2 फरवरी 2025, रविवार: सुबह 09:14 बजे से शाम 07:08 बजे तक.

    3 फरवरी 2025, सोमवार: सुबह 07:08 बजे से शाम 05:40 बजे तक.

    6 फरवरी 2025, गुरुवार: रात 07:29 बजे से 7 फरवरी 2025, सुबह 07:06 बजे तक.

    7 फरवरी 2025, शुक्रवार: सुबह 07:06 बजे से शाम 04:17 बजे तक.

    12 फरवरी 2025, बुधवार: रात 01:58 बजे से 13 फरवरी 2025, सुबह 07:01 बजे तक.

    13 फरवरी 2025, गुरुवार: सुबह 07:01 बजे से सुबह 07:31 बजे तक.

    14 फरवरी 2025, शुक्रवार: रात 11:09 बजे से 15 फरवरी 2025, सुबह 06:59 बजे तक.

    15 फरवरी 2025, शनिवार: सुबह 06:59 बजे से सुबह 10:48 बजे तक.

    16 फरवरी 2025, रविवार: सुबह 06:59 बजे से सुबह 08:06 बजे तक.

    18 फरवरी 2025, मंगलवार: सुबह 09:52 बजे से 19 फरवरी 2025, सुबह 06:56 बजे तक.

    19 फरवरी 2025, बुधवार: सुबह 06:56 बजे से रात 07:32 बजे तक.

    20 अप्रैल 2025, रविवार: दोपहर 11:48 बजे से 21 अप्रैल 2025, सुबह 05:50 बजे तक.

    21 अप्रैल 2025, सोमवार: सुबह 05:50 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक.

    25 अप्रैल 2025, शुक्रवार: सुबह 08:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक.

    29 अप्रैल 2025, मंगलवार: शाम 06:47 बजे से 30 अप्रैल 2025, सुबह 05:41 बजे तक.

    1 मई 2025, गुरुवार: सुबह 11:23 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक.

    5 मई 2025, सोमवार: रात 08:29 बजे से 6 मई 2025, सुबह 05:36 बजे तक.

    6 मई 2025, मंगलवार: सुबह 05:36 बजे से दोपहर 03:52 बजे तक.

    8 मई 2025, गुरुवार: दोपहर 12:29 बजे से 9 मई 2025, रात 01:57 बजे तक.

    10 मई 2025, शनिवार: रात 03:15 बजे से 11 मई 2025, सुबह 04:01 बजे तक.

    14 मई 2025, बुधवार: सुबह 06:34 बजे से सुबह 11:47 बजे तक.

    15 मई 2025, गुरुवार: रात 04:02 बजे से 16 मई 2025, सुबह 05:30 बजे तक.

    16 मई 2025, शुक्रवार: सुबह 05:30 बजे से शाम 04:07 बजे तक.

    17 मई 2025, शनिवार: शाम 05:44 बजे से 18 मई 2025, सुबह 05:29 बजे तक.

    18 मई 2025, रविवार: सुबह 05:29 बजे से शाम 06:52 बजे तक.

    22 मई 2025, गुरुवार: रात 01:12 बजे से 23 मई 2025, सुबह 05:26 बजे तक.

    23 मई 2025, शुक्रवार: सुबह 05:26 बजे से 24 मई 2025, सुबह 05:26 बजे तक.

    24 मई 2025, शनिवार: सुबह 05:26 बजे से सुबह 08:22 बजे तक.

    27 मई 2025, मंगलवार: शाम 06:45 बजे से 28 मई 2025, रात 02:50 बजे तक.

    28 मई 2025, बुधवार: सुबह 05:25 बजे से शाम 07:09 बजे तक.

    2 जून 2025, सोमवार: सुबह 08:21 बजे से रात 08:34 बजे तक.

    4 जून 2025, बुधवार: सुबह 08:29 बजे से 5 जून 2025, सुबह 05:23 बजे तक.

    5 जून 2025, गुरुवार: सुबह 05:23 बजे से सुबह 09:14 बजे तक.

    7 जून 2025, शनिवार: सुबह 09:40 बजे से सुबह 11:18 बजे तक.

    8 जून 2025, रविवार: दोपहर 12:29 बजे से 9 जून 2025, रात 01:57 बजे तक.

    Post Views: 1,090

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑपरेशन मुस्कान से परिजनों के चेहरों पर लौटी खुशियां, जशपुर पुलिस को मिली शानदार सफलता…
    Next Article दो साल से बना रहे थे चुनाव की रणनीति बीजेपी की जीत के पीछे थे ये खिलाड़ी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?