Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Modi 3.0 में BJP का जलवा; 2024 में 8 राज्यों के चुनाव में से 6 जीते; अब 20 राज्यों में NDA की सरकार…
    News

    Modi 3.0 में BJP का जलवा; 2024 में 8 राज्यों के चुनाव में से 6 जीते; अब 20 राज्यों में NDA की सरकार…

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2025No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल यानी कि (मोदी 3.0) में NDA ने चुनावी जीत के मामले में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई राज्यों में NDA ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। अगर विधानसभा चुनावों के प्रदर्शन के विनिंग पर्सेंटेंज की बात करें तो यह 62% है। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाली INDIA गठबंधन का विनिंग पर्सेंटेज महज 25% राज्यों में ही सफल हो पाई है। मौजूदा समय में देश के 20 राज्यों या यूनियन टेरिटरी में सत्ता में BJP या इसके गठबंधन की सरकार है। आइए, समझते हैं कि कैसे लोकसभा चुनाव के बाद देश में बढ़ा है NDA  और बीेजेपी का फुटप्रिंट।

    8 राज्यों के चुनाव में से 5 में एनडीए ने जीती

    चलिए इसे आपके लिए और आसान बना देते हैं, नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री कुर्सी पर काबिज होने के बाद एनडीए गठबंधन ने 8 राज्यों में चुनाव लड़ा है और इनमें से 5 राज्यों में इसने जीत हासिल की है। इस लिस्ट में एक राज्य का नाम और जोड़ा जा सकता है लेकिन कायदे से ऐसा कहना सही नहीं होगा क्यों कि सिक्किम में विधानसभा चुनाव से पहले पहले भाजपा और एसकेएम का गठबंधन टूट गया। केंद्र में दोनों दल साथ बने हुए हैं। चूंकि हम विधानसभा चुनावों की बात कर रहे है, इसलिए सिक्किम की जीत को हम एनडीए के खाते में काउंट नहीं कर रहे हैं। अगर सिक्किम भी जोड़ दें तो 8 विधान सभा चुनावों में से 6 विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत मानी जाएगी। 

    दिल्ली में 26 साल बाद बीजेपी की वापसी

    दिल्ली विधानसभा चुनाव इस कड़ी में बीजेपी के लिए सबसे ताजा सफलता है। बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में 26 साल बाद कमबैक किया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी को बीजेपी ने करारा झटका दिया है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की 70 सीटों में BJP ने 48 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को महज 22 सीटों से संतोष करना पड़ा है। हालांकि, लोकसभा चुनाव और पंजाब विधानसभा चुनाव AAP ने INDIA गठबंधन के घटक दल के तौर पर लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP दोनों ने अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। कांग्रेस के एक भी कैंडिडेट जीत हासिल नहीं कर सके। 

    दिल्ली चुनाव में सफल रही बीजेपी की रणनीति

    भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और यह रणनीति सफल साबित हुई। पिछली बार भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी, जब मदन लाल खुराना मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद, कभी कांग्रेस तो कभी आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता हासिल करती रही। बीजेपी ने इस बार इन दोनों पार्टियों को जबरदस्त शिकस्त दी है। आम आदमी पार्टी के संयाेजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसाेदिया तक इस विधानसभा चुनाव में अपनी सीट बचाने में नाकाम हो गए। हालांकि, चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम की कमान संभाल रहीं आतिशी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं। 

    2024 में देश के 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं
    इस साल 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, जिनमें से 5 में भाजपा या उसके गठबंधन की सरकार बनी। ये राज्य हैं, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणाउ और महाराष्ट्र शामिल हैं। इनमें से दो राज्यों में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बीजेपी ने एनडीए के घटक दल के साथ मिलकर चुनाव जीता है। वहीं, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा में अपने दम पर जीत हासिल की है। सिक्किम विधानसभा चुनाव  एसकेएम (Sikkim Krantikari Morcha) ने जीता है। वहीं जम्मू-कश्मीर और झारखंड में इंडिया गठबंधन ने बाजी मारी है। झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झामुमो के नेतृत्व में सरकार बनी है। जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व मे ंसरकार का गठन किया गया है। यह दोनों ही पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। 
    इन पांच राज्यों में बनी है NDA और बीजेपी की सरकार: 

    आंध्र प्रदेश – टीडीपी-बीजेपी गठबंधन की सरकार बनी।

    अरुणाचल प्रदेश – भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया।

    ओडिशा – पहली बार भाजपा ने सत्ता हासिल की।

    हरियाणा – भाजपा ने सरकार बनाई।

    महाराष्ट्र – शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी।

    देश में 20 राज्यों और यूनियन टेरिटरी में भाजपा गठबंधन की सरकार: 

    उत्तर प्रदेश – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (भाजपा)

    उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (भाजपा)

    हरियाणा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (भाजपा)

    दिल्ली – मुख्यमंत्री TBD (भाजपा) (26 साल बाद सत्ता में वापसी)

    मध्य प्रदेश – मुख्यमंत्री मोहन यादव (भाजपा)

    छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (भाजपा)

    राजस्थान – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (भाजपा)

    गुजरात – मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (भाजपा)

    महाराष्ट्र – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना-भाजपा गठबंधन)

    गोवा – मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (भाजपा)

    बिहार – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (एनडीए-भाजपा गठबंधन)

    ओडिशा – मुख्यमंत्री मोहन माझी (भाजपा)

    अरुणाचल प्रदेश – मुख्यमंत्री पेमा खांडू (भाजपा)

    असम – मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (भाजपा)

    मणिपुर – मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (भाजपा)

    त्रिपुरा – मुख्यमंत्री माणिक साहा (भाजपा)

    मेघालय – मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (एनपीपी-भाजपा गठबंधन)

    नगालैंड – मुख्यमंत्री नेफियू रियो (एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन)

    आंध्र प्रदेश – मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (तेदेपा-भाजपा गठबंधन)

    चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश) – प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित (भाजपा समर्थित)

    2018 में भाजपा ने कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी की
    2018 में भाजपा गठबंधन यानी कि NDA ने सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने का कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। मार्च 2018 में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सरकार बनाकर एनडीए 21 राज्यों तक पहुंच गया था। यह रिकॉर्ड पहले इंदिरा गांधी के शासनकाल में कांग्रेस के पास था। अगर इस बार भी बीजेपी और एसकेएम सिक्किम विधानसभा चुनाव में अलग नहीं हुए होते यह दूसरा माैका होता जब एनडीए इस गठबंधन की बराबरी कर लेता। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस रिकॉर्ड को दोहराने का दावा भी कर रही हैं क्योंकि राज्य में ना सहीं केंद्र में तो एसकेएम एनडीए का तो हिस्सा है ही। 

    देश के किन राज्यों में बीजेपी गठबंधन है, यहां देखें:
     
    उत्तर भारत (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड)
    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार 2017 से सत्ता में है। उत्तराखंड में भी भाजपा सत्ता में बनी हुई है। हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है। दिल्ली में भाजपा ने 26 साल बाद वापसी की है।
     
    पूर्वी भारत (बिहार, ओडिशा)
    बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में NDA सरकार है। ओडिशा में 2024 में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई और मोहन माझी मुख्यमंत्री बने। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, जबकि झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार है।
    पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, गोवा)
    महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार है। गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। राजस्थान में 2023 में हुए चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की और भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने। गोवा में भी भाजपा की सरकार है।
    मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़)
    मध्य प्रदेश में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। मोहन यादव 13 दिसंबर 2023 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। मोहन यादव प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले भी एमपी में बीजेपी की ही सरकार थी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे जो फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं। वहीं, विष्णु देव साय 11 दिसंबर 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं। साय 1990 से 1998 तक तपकरा विधानसभा से दो बार विधायक रहे और 1999 से लगातार रायगढ़ से 4 बार सांसद चुने जा चुके हैं। साय 27 मई 2014 से 2019 तक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। 

    दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश)
    दक्षिण भारत में भाजपा को ज्यादा सफलता नहीं मिली है, लेकिन आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में भाजपा-टीडीपी गठबंधन की सरकार बनी है। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक में बीजेपी की सरकार थी। हालांकि, मई 2023 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को शिकस्त देते हुए राज्य की सत्ता पर कब्जा जमा लिया। कर्नाटक के सीएम सिद्दारामैया हैं। 

    पूर्वोत्तर भारत
    असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर में भाजपा की सरकार है। सिक्किम और नगालैंड में भाजपा गठबंधन सरकार में है। असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा, मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग और नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो हैं। 

    भाजपा के लिए अगली चुनौती: बिहार विधानसभा चुनाव

    बिहार विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2025 तक है, यानी अगले साल वहां चुनाव होंगे। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा समय में बिहार विधानसभा में बीजेपी के 78 विधायक हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 77, जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के 45, कांग्रेस के 19, भाकपा माले के 11, जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली  हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के 04, माकपा के 02, भाकपा के 02, एआईएमआईएम के 01, और 02 निर्दलीय विधायक हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में कुल 7 करोड़ 80 लाख वोटर हैं, जिनमें 4 करोड़ 7 लाख पुरुष और 3 करोड़ 72 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद 

    अगले तीन सालों में देश के 21 राज्यों में होंगे चुनाव:

    2026 में पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में चुनाव होंगे। 2027 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव होंगे। वहीं, 2028 में हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी की यह पूरी कोशिश होगी कि इन राज्यों में एक बार फिर से सत्ता में वापसी की जाए। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी और एनडीए गठबंधन इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का लय बरकरार रख पाती है या नहीं। 

    Post Views: 820

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम आतिशी ने LG को सौंपा अपना इस्तीफा, दिल्ली विधानसभा को किया गया भंग…
    Next Article नगरीय निकाय चुनाव से पहले सियासत तेज,स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस को घेरा, महापौर प्रत्याशी विनय जायसवाल को कहा नौटंकीबाज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?