Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जहां 15 साल तक दिल्ली में किया राज, अब अस्तित्व की जंग में क्यों फेल हो रही हैं ये सरकार…
    समाचार

    जहां 15 साल तक दिल्ली में किया राज, अब अस्तित्व की जंग में क्यों फेल हो रही हैं ये सरकार…

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इसे विडंबना ही कहेंगे कि जिस कांग्रेस ने दिल्ली की सत्ता पर लगातार डेढ़ दशक तक राज किया, वह आज अपने अस्तित्व की जंग लड़ रही है। तीन विधानसभा चुनावों से तो पार्टी का खाता भी नहीं खुल पा रहा है। मत प्रतिशत लगातार तीन बार से घट रहा था, इस बार थोड़ा सा बढ़ा है।

    एक जमाने में जहां 48 प्रतिशत से ज्यादा था, वहीं इस चुनाव में 6.43 प्रतिशत दर्ज किया गया है, लेकिन सच यह भी है कि मजबूती से लड़ने पर कांग्रेस आज भी क्षेत्रीय पार्टियों के लिए बड़ा खतरा है। इस विधानसभा चुनाव में आप को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में कांग्रेस की भी बड़ी भूमिका रही है।

    दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित।
    2013 के चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिली?
    पीछे मुड़कर देखें तो मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में राजधानी का खासा विकास किया। जनता ने भी इसे स्वीकारा और सराहा, लेकिन आप के सत्ता में आने के बाद दिल्लीवासियों ने शीला को पूर्णतया नकार दिया।
    तीन बार से क्यों नहीं खुल रहा काग्रेस का खाता?

    शीला सरकार के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर आप ने 2013 का चुनाव लड़ा तो इस चुनाव में कांग्रेस को मात्र आठ सीटें मिलीं और उसके बाद हुए तीनों विधानसभा चुनावों में कांग्रेस खाता ही नहीं खोल पाई।
    इसकी प्रमुख वजह यह रही कि दिल्ली में कांग्रेस का वोट बैंक जो मुख्यतया झुग्गियों, अनियोजित कॉलोनियों, ग्रामीण इलाकों, अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में था, वो मुफ्त बिजली-पानी के फेर में उससे छिटककर आप की तरफ चला गया।
    की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की फाइल फोटो।
    2013 में जहां कांग्रेस को 24.68 प्रतिशत मतों के साथ आठ सीटें मिली थीं, वहीं 2015 में यह मत प्रतिशत घटकर 9.07 हुआ तो 2020 में और भी गिरकर 4.63 प्रतिशत तक पहुंच गया। इन दोनों चुनावों में पार्टी का खाता नहीं खुला।
    अकेले लड़ने का नहीं मिला खास लाभ
    हाल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने न सिर्फ न्याय यात्रा निकालकर दिल्ली में अपनी सक्रियता दर्शाने का प्रयास किया, बल्कि पिछले चुनावों के मुकाबले अपने प्रत्याशी भी अपेक्षाकृत मजबूत खड़े किए। यही नहीं, पार्टी आप से गठबंधन कर चुनाव लड़ने के पिछले लोकसभा चुनाव के फ्लाप फैसले को भी दोहराने से बची।
    हालांकि, थोड़ी अधिक मेहनत करने और अकेले लड़ने का भी उसे कोई खास लाभ नहीं मिल सका। उसके मत प्रतिशत में करीब दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि अवश्य हुई और यह बढ़कर 6.34 हो गया, लेकिन उसके 70 में से 67 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
    खोया वोटबैंक पाने में क्यों विफल रही कांग्रेस?
    पिछले दो विधानसभा चुनाव में आप को एकतरफा वोट दे रहे मतदाताओं का इस बार मोहभंग हुआ तो भी वे अपनी पुरानी पार्टी पर भरोसा न कर भाजपा की ओर चले गए। इस तरह कांग्रेस इस बार भी अपना खोया वोटबैंक वापस पाने की कोशिश में विफल रही। प्रदेश कांग्रेस के कुछ पुराने नेता बताते हैं कि जब पार्टी सत्ता में थी तो संगठन की मजबूती पर ध्यान नहीं दिया गया।
    जब सत्ता छिनी तो कार्यकर्ता भागने लगे और संगठन में गुटबाजी बढ़ने लगी। जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन, शीला दीक्षित और सुभाष चोपड़ा के अध्यक्षीय कार्यकाल में फिर भी प्रदेश कांग्रेस जैसे तैसे घिसटती रही, लेकिन वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद अनिल चौधरी के अध्यक्षीय काल में बड़े नेताओं ने भी पार्टी को अलविदा कहना शुरू कर दिया।

    कांग्रेस के लगातार पिछड़ने के ये हैं प्रमुख कारण
    शीला दीक्षित के बाद संगठन में कोई ऐसा चेहरा नहीं होना, जिसके नाम पर पार्टी आगे बढ़ सके।
    पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी। चुनाव के समय टिकट हमेशा बड़े नेताओं को ही दिया जाता रहा है।
    शीर्ष पदाधिकारियों और निचले कार्यकर्ताओं के बीच संवाद नहीं होना।
    जनता की नब्ज पकड़ पाने में विफलता। बहुसंख्यकों की तुलना में अल्पसंख्यकों को तरजीह देना।
    प्रमुख नेताओं का क्षेत्र की जनता से कटाव। अनेकों क्षेत्र से पार्टी का नामोनिशान ही लगभग खत्म।
    प्रदेश अध्यक्ष पर ही सब कुछ छोड़ देना। नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित आलाकमान द्वारा संज्ञान न लिया जाना।

    Post Views: 1,315

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज सोमवार शशि योग से मेष, वृषभ सहित 5 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता और धन लाभ…
    Next Article महाकुंभ में महाभीड़ से हालात बिगड़े, संगम स्टेशन इतने दिन तक बंद अब तक 43.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तीज की तारीखों में न हों कन्फ्यूज हरियाली से हरतालिका तक कब कौन-सा व्रत, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त…

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ…

    August 13, 2026

    एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग, बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए ₹300 करोड़ का प्रस्ताव; मंत्री से मिले बृजमोहन अग्रवाल…

    August 13, 2026

    CJI के विरोध पर BCI का यू-टर्न, NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोकने का फैसला वापस…

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तीज की तारीखों में न हों कन्फ्यूज हरियाली से हरतालिका तक कब कौन-सा व्रत, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त…
    • तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ…
    • एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग, बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए ₹300 करोड़ का प्रस्ताव; मंत्री से मिले बृजमोहन अग्रवाल…
    • CJI के विरोध पर BCI का यू-टर्न, NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोकने का फैसला वापस…
    • 15 अगस्त को पूरे यहां बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?