Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस दिन लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन्स और बाकी डिटेल्स…
    News

    इस दिन लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन्स और बाकी डिटेल्स…

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:-  Oppo Find N5 को ग्लोबल मार्केट में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. यह फोन चीन के साथ-साथ दुनिया के दूसरे मार्केट में भी लॉन्च होगा. इस फोन में 3डी प्रिंटेड टाइटेनियम एलॉय हिंज दी जा सकती है, जिसके साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद की जा रही है. कंपनी ने इस फोन का डिजाइन और कलर भी कंफर्म किया है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं.

    Oppo Find N5 की लॉन्च डेट कंफर्म

    Oppo Find N5 को 20 फरवरी के दिन सिंगापुर में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगी. इसका मतलब है कि फोल्डेबल फोन चीन के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा. चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पोस्ट किए गए एक टीज़र के जरिए, इस फोन के कलर ऑप्शन्स का पता चला था, लेकिन अब कंपनी ने खुद ही फोन के कलर्स की पुष्टि कर दी है.

    कंपनी इस फोन को कॉस्मिक ब्लैक, मिस्टी व्हाइट और ट्वालाइट पर्पल कलर्स में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, यूट्यूब पर रिलीज़ किए गए इस स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च इवेंट के टीज़र वीडियो में पर्पल कलर वाला वेरिएंट दिखाई नहीं दे रहा है. इसका मतलब है कि शायद कंपनी पर्पल कलर वाले वेरिएंट को सिर्फ चीन में और बाकी दो कलर्स वाले वेरिएंट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है.

    कंफर्म और लीक स्पेसिफिकेशन्स
    इस फोन के बारे में कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारियां नहीं दी हैं, लेकिन Oppo Find N5 के About Phone पेज के लीक स्क्रीनशॉट के जरिए इस फोन के कुछ खास चीजों के बारे में जानकारी मिली है.

    हालांकि, हम इस जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं. इस लीक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस फोन का इंटरनल डिस्प्ले 8.12 इंच का हो सकता है. फोन का एक्सटर्नल डिस्प्ले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए 7-core वाली Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है और बताया है कि इस चिपसेट के साथ आने वाला, यह दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा.

    फोन में 16GB RAM के साथ 12GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल सकता है, जो 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ भी आ सकता है. इस फोन में 5600mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करेगा.

    इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसका मेन कैमरा 50MP, दूसरा कैमरा 8MP और तीसरा कैमरा भी 50MP के पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आ सकता है. इस फोन में सेल्फी के लिए 8MP के दो कैमरा दिए जा सकते हैं, जिनमें से एक अंदर और एक बाहर वाली फोल्डेबल स्क्रीन पर होगा.

    इस फोन की सबसे खास बात
    ओप्पो ने अपने इस फोन के बारे में काफी पहले जानकारी दी थी कि यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा. कंपनी ने एक टीज़र भी रिलीज़ किया था कि जिसमें देखा गया था कि फोन की मोटाई एक पेंसिल से भी पतली है.

    Post Views: 520

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली से आचार संहिता हटी, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश…
    Next Article परीक्षा पे चर्चा’ में पीएम मोदी छात्रों से बोले- आप लोग लें भरपूर नींद और खूब पीएं पानी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?