Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हफ्ते में कितने दिन खानी चाहिए हरी पत्तेदार सब्जियां,जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ…
    स्वास्थ्य

    हफ्ते में कितने दिन खानी चाहिए हरी पत्तेदार सब्जियां,जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ…

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हरी पत्तेदार सब्जियां खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. कहा जाता है कि हर व्यक्ति को अपनी डाइट में हर रोज कोई न कोई हरी सब्जी जरूर शामिल करनी चाहिए. यह स्वस्थ जीवन जीने की कुंजी है. हरी सब्जियों में वसा कम होता है और इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं. इस जानकारी के बावजूद भी कई लोग पत्तेदार सब्जियां खाना पसंद नहीं करते है, लेकिन अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो भी आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करनी चाहिए.
    पोषण विशेषज्ञ डॉ. स्वरूपा रानी के अनुसार, हरी पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इसमें आयरन, जिंक और फोलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है. पत्तेदार सब्जियां खाने से कब्ज को रोका जा सकता है, क्योंकि इनमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है. हरी सब्जियां विटामिन ए और सी के साथ-साथ कैल्शियम से भी भरपूर होती हैं. इस वजह से आपको सप्ताह में कम से कम तीन बार हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए. ऐसा करने से आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं.

    पोषण विशेषज्ञ डॉ. स्वरूपा रानी के अनुसार, अपने डाइट में इन हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर करें शामिल…

    तंदुलीय चौलाई भाजी: यह एक तरह की हरी पत्तेदार सब्जी है, इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं. जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है. इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज को कम करता है.

    पालक: पालक में प्रचुर मात्रा में ब्लड प्यूरिफिकेशन प्रॉपर्टीज होते हैं. पालक में विटामिन ए, बी, सी, के, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे खनिज भी होते हैं. जो कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करते हैं. यह फेफड़ों और हृदय रोगों से भी सुरक्षा करता है.

    अंबारी भाजी: इसमें पोटेशियम, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. यह हृदय रोग से बचाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है. यह रक्त में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है.

    मेथी: मेथी के पत्तों में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, सोडियम, कॉपर, फॉस्फोरस, जिंक और विटामिन होते हैं. इसमें मौजूद फाइबर चयापचय में सुधार करता है और वजन घटाने को बढ़ावा देता है. इसके अलावा, इसके ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड बालों के झड़ने की समस्या को खत्म करते हैं.

    पुदीना: इसमें विटामिन ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होता है. इससे खाना पचने में आसानी होती है और गैस की समस्या कम होती है. यह श्वसन संबंधी समस्याओं से भी बचाता है तथा मांसपेशियों में दर्द और सिरदर्द से राहत दिलाता है.

    Malabar Spinach या पोई साग: विटामिन ए, ल्यूटिन और कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इस में मौजूद सेलेनियम, नियासिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर, आंख और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार करते हैं. इसके नियमित सेवन से त्वचा मुलायम बनती है.

    करी पत्ता: यह दृष्टि में सुधार करता है। शुगर, अधिक वजन और कब्ज की समस्याओं को नियंत्रित करता है. इसके एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण संक्रमण को रोकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय और गुर्दो की रक्षा करते हैं.

    धनिया: यह न केवल व्यंजनों को स्वाद और सुगंध प्रदान करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें फाइबर, विटामिन और प्रोटीन के साथ-साथ आयरन और मैंगनीज भी प्रचुर मात्रा में होता है. धनिया अस्थमा और पाचन समस्याओं से बचाता है. इससे तनाव भी कम होता है. यह रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है और अतिरिक्त वजन को भी कम करता है.

    Post Views: 2,370

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभूलकर भी नहीं छूने चाहिए हनुमान जी के पैर जानिए इसके पीछे की सच्चाई, तस्वीरें भी हैं चौंकाने वाली…
    Next Article दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा शुरू, पूर्व मुख्य सचिव ने कही ये बातें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?