Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज हनुमान जी की कृपा से मूलांक 2 वाले पाएंगे धन लाभ और मूलांक 3 को मिलेगा भाग्य का साथ, जन्मतिथि से जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन…
    समाचार

    आज हनुमान जी की कृपा से मूलांक 2 वाले पाएंगे धन लाभ और मूलांक 3 को मिलेगा भाग्य का साथ, जन्मतिथि से जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन…

    By Tv 36 HindustanFebruary 11, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार आज जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रदेव हैं। आज के अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार मूलांक 2 वाले धन प्राप्ति करेंगे, जिससे कि धन के अभाव में अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का दिन।

    मूलांक 1 : सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भरने के लिए अच्छा समय
    मूलांक 1 : सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भरने के लिए अच्छा समय

    मूलांक एक वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप बहुत खुश रहेंगे। आपने जो भी सोचा है वो आज पूर्ण होगा। आपको आज यह सलाह दी जाती है कि आप अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखे तो दिन सुखपूर्वक निकलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन पत्र भरना चाहते थे उनके लिए आज के दिन का समय अनुकूल है। परिवार की बात करें, तो आपका आज अपने जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अगर संयम से काम लेंगे, तो आप आज अपने परिवार के साथ एक खुशहाल दिन व्यतीत कर सकते हैं।

    मूलांक 2 : घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा
    मूलांक 2 : घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा

    मूलांक दो के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज धन का अचानक से आगमन होगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई पारिवारिक आयोजन का विचार बना सकते है। आज अपने माता पिता को उपहार स्वरूप कुछ भेंट करें, जिसके फलस्वरूप उन दोनो का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा जो आगे जाकर आपके धन प्राप्ति के योग बनाएगा। आपके घर में आज दिन भर खुशियों का माहौल बना रहेगा।

    मूलांक 3 : भाग्य का साथ मिलेगा
    मूलांक 3 : भाग्य का साथ मिलेगा

    मूलांक तीन वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा। आपके सोचे हुए सभी कार्य आज पूर्ण होंगे। आज आपका नाम ऊंचा रहेगा। आपके कार्यो में आने वाली सभी अड़चनें आज दूर होंगी। आज आपको किसी पारिवारिक मेल-जोल में जाने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी मुलाकात आपके करीबी लोगों से काफी अरसे बाद होगी। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए मार्ग खुलेंगे, जो विद्यार्थी उच्चशिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ भी आपका दिन आज अच्छा व्यतीत होगा।

    मूलांक 4 : आज निवेश न करें
    मूलांक 4 : आज निवेश न करें

    मूलांक चार वालों के लिए आज समय ठीक नहीं रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी ही आपके मान-सम्मान को क्षति पहुंचा सकता है। आपको सलाह यह है कि बिना सोचे-समझे कहीं भी धन निवेश न करें, ऐसे योग बन रहे है कि आपका धन कहीं फंस सकता है। आज आपके पिता की अचानक से तबियत बिगड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके घर में तनाव का माहौल रह सकता है। बेवजह आपका क्रोध भी बढ़ सकता है। उपाय के तौर पर आज सूर्य को जल दें।

    मूलांक 5 : कोई शुभ समाचार मिलेगा
    मूलांक 5 : कोई शुभ समाचार मिलेगा

    मूलांक पांच वालों के लिए आज काफी अच्छा दिन है। आज आपको अचानक से धन आगमन के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार उन्नति के भी योग बन रहे हैं। आज अचानक से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिसको आज आप अपने परिवार के साथ मिलकर मनाएंगे और सुख का अनुभव करेंगे।

    मूलांक 6 : धन प्राप्ति के लिए अच्छा दिन नहीं
    मूलांक 6 : धन प्राप्ति के लिए अच्छा दिन नहीं

    मूलांक छ: वालों का दिन आज सामान्य-सा ही रहेगा। आज आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में भी आज दिन बहुत अच्छा नहीं है। अचानक से घर में अनावश्यक खर्चों की वजह से भी आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण से आपका आपके जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। उपाय के तौर पर आप अपने घर में परिवार के साथ मिलकर पूजन का आयोजन करें।

    मूलांक 7 : आर्थिक क्षेत्र में समस्या मिलेगी
    मूलांक 7 : आर्थिक क्षेत्र में समस्या मिलेगी
    मूलांक सात वालों का दिन आज रुकावटों से भरा रहेगा। आज आपके काम और नाम दोनों को हानि हो सकती है, इसलिए आज आपके लिए राय है कि आप अनावश्यक किसी के साथ न उलझें और न ही वाद- विवाद करें। आर्थिक रूप से भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, यदि आपका कोई सरकारी कार्य चल रहा है, तो सलाह यह है कि उसे समय रहते पूरा करें अन्यथा ऐसा लग रहा है कि आपको कोई अनावश्यक सरकारी दण्ड भरना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य आपका समर्थन करेंगे।

    मूलांक 8 : पारिवारिक सदस्यों के बीच अनबन होने की आशंका
    मूलांक 8 : पारिवारिक सदस्यों के बीच अनबन होने की आशंका

    मूलांक आठ वालों का आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। आज आपके अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिसके चलते आप मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें क्योंकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपको कोई पेट का विकार ग्रस्त कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है इसलिए आज संयम से काम लें, वरना आपको बेकार की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

    मूलांक 9 : बिजनेस में उन्नति का योग
    मूलांक 9 : बिजनेस में उन्नति का योग

    मूलांक नौ वालों का दिन आज ठीक-ठाक-सा ही जाएगा। आज व्यापारियों के लिए समय अनूकूल है। व्यापार में उन्नति के योग हैं, जो आगे जाकर आपको धन लाभ भी करा सकता है। आपके अचानक से आते हुए खर्च आपको विचलित कर सकते हैं, जिसके चलते आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं और आपके स्वभाव में आक्रोश पैदा हो सकता है इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के मधुर संबंध बना कर रखें, इससे आपकी परेशानियों को कम करने में मदद करेगा।

    Post Views: 1,380

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमणिपुर हिंसा में 258 मौतें, हजारों लोग बेघर,जातीय संघर्ष से लेकर सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे तक की पूरी कहानी…
    Next Article महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका प्रदेश निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?