छत्तीसगढ़:– 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। साथ ही दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव भी हो रहा है।
राजनांदगांव में मतदाता की लंबी कतार
राजनांदगांव के पोलिंग बूथ पर सुबह से मतदान के लिए कतार में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। इसी तरह अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है।
महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका
प्रदेश के 33 जिलों के 14 नगर निगमों में से दस अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर में चुनाव के लिए रविवार की देर रात चुनाव प्रचार थम गया था।
5992 मतदाता केंद्र बनाए गए
5992 मतदाता केंद्र बनाए गए
निकाय चुनाव के लिए 5,992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1,531 संवेदनशील और 132 अतिसंवदेनशील मतदान केंद्र हैं। दो जिलों में उपचुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
