Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का सही तरीका…
    स्वास्थ्य

    नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का सही तरीका…

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना गया है। इसका संबंध हमारे शरीर के विभिन्न अंगों से होता है। यही वजह है कि नाभि के माध्यम से कई प्रकार की चिकित्सा पद्धतियां अपनाई जाती हैं। नाभि में तेल लगाना एक ऐसी आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिससे कई बीमारियों का इलाज हो सकता है। आयुर्वेद में नाभि पर कई तरह के तेल लगाने के फायदे बताए गए हैं, जैसे सरसों का तेल, जैतून का तेल, नीम का तेल और अरंडी का तेल। आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को नाभि में सरसों का तेल लगाने के फायदों के बारे में बताते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सरसों के तेल में हींग मिलाकर नाभि में लगाएं, तो इससे शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जी हां, नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से –

    पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाए

    नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। सरसों के तेल और हींग में मौजूद पोषक तत्व पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

    त्वचा में आएगा निखार

    नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाना त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। सरसों के तेल और हींग में मौजूद विटामिन और फैटी एसिड त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इससे पिंपल्स और दाग-धब्बों जैसी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा पर निखार भी आता है।

    पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाए

    नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने से पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिल सकती है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे पीरियड्स की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    बॉडी को डिटॉक्स करे

    नाभि में सरसों का तेल और हींग लगाने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। सरसों तेल और हींग का मिश्रण एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इससे कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

    जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाए

    नाभि में सरसों का तेल और हींग लगाने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। विशेष रूप से यह बुजुर्गों के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह अर्थराइटिस में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

    नाभि पर हींग और सरसों का तेल कैसे लगाएं

    सबसे पहले एक चम्मच सरसों के तेल को गुनगुना कर लें। इसमें चुटकी भर हींग मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को नाभि के आस-पास लगाएं और थोड़ी देर मालिश करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

    Post Views: 1,965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल से लेकर आंखों की सेहत तक के लिए वरदान है ABC जूस, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल…
    Next Article हसदेव में नहीं मिलेगा सीवरेज का पानी, कोरबा नगर निगम करेगा स्वच्छता सर्वेक्षण में 5 स्टार रेटिंग का दावा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?