Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वृषभ, मिथुन और इन राशि के लिए आज चंद्रमा बना रहे चंद्राधि योग से शुभ लाभ का संयोग लक्ष्मीनारायण की कृपा से होगी खूब तरक्की…
    समाचार

    वृषभ, मिथुन और इन राशि के लिए आज चंद्रमा बना रहे चंद्राधि योग से शुभ लाभ का संयोग लक्ष्मीनारायण की कृपा से होगी खूब तरक्की…

    By Tv 36 HindustanFebruary 13, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को विशेष रूप से लाभ मिलने वाला है। चंद्रमा का संचार दिन दिन रात मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में होगा ऐसे में आज चंद्रमा से दूसरे और द्वादश में भाव में ग्रह शून्य होने से केमद्रुम योग बनेगा जिससे कर्क राशि के जातकों को परेशानी हो सकती है लेकिन साथ ही आज चंद्रमा से सातवें और आठवें भाव में शुभ ग्रह होने से चंद्राधियोग भी बन रहा है जो कई राशियों के लिए लाभप्रद रहेगा। देखें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

    मेष राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहने की वजह से कुछ काम को आपको टालना पड़ सकता है इसलिए काम की प्राथमिकता बनाकर काम का प्रबंधन करना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद रहेगा, व्यापार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज वह आपको मिल सकता है। नौकरी में आपको सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको संयम रखना होगा, किसी भी बात को पूरी तरह समझे बिना कोई भी एक्शन लेने से आपको बचना होगा।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा लेकिन जिम्मेदारियों में वृद्धि होने से आपको अधिक जिम्मेदार और गंभीर होकर काम करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है। वरिष्ठों की सलाह से काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको आज के दिन आयात निर्यात के काम में भी लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की ओर से भी आपको आज खुशी मिलने वाली है।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, मित्रों और रिश्तेदारों से आप आज लाभ पा सकेंगे। आज आपको अपना कोई भी काम भाग्य पर नहीं छोड़ना चाहिए, लेकिन यह भी है कि जहां भी आप प्रयास करेंगे भाग्य भी आपकी मेहनत को सफल बनाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता पाएंगे और उन्हें शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में दिन आपका व्यस्ता में बीतेगा। खर्च भी आपका सामान्य बना रहेगा।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    कर्क राशि के लोगों को आज वाणी व्यवहार को संयमित रखना चाहिए। आपको परिवार में किसी भी मामले पर सोच-समझकर बोलना चाहिए नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आपने पहले कहीं निवेश किया था तो यह आपको मुनाफा दे सकता है। लेकिन आपको आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। परिवार में आज बच्चों की सेहत और उनकी शिक्षा को लेकर आपको चिंता हो सकती है। बाहरी खानपान से परहेज रखें।

    आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक पंचाक्षरी मंत्र से करें।

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए और दूसरों पर निर्भर होने से बचना चाहिए। किसी पर भी जरूरत से अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी में आप अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे, अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में आज माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं,शत्रुओं से आप सतर्क रहें।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि अगर आप कोई नया व्यवसाय या रोजगार में करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपकी बुद्धि भी आज खूब साथ देगी और आप कला एवं रचनात्मक क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज शाम तक अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपको क्रोध भी आएगा लेकिन आपको किसी भी हाल में वाणी को संयम खोने से बचना चाहिए।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी का दूध से अभिषेक करें और तुलसी की मिट्टी से तिलक भी करें।

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने पर आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा। बच्चो की सेहत को लेकर आज आपको चिंता परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन से किए गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको अपने दोस्तों पर भी आंख मू्ंदकर भरोसा करने से बचना चाहिेए। आपको किसी से धोखा मिलने की आशंका है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्च पर आप नियंत्रण बनाए रखें।

    आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरुरतमंद को अन्न का दान करना चाहिए।

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि जो लोग नौकरी कारोबार में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपको अपने करियर में उन्नति के लिए भी कुछ शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं। आप आज किसी नए कारोबार व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। वैसे आज माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की भी आशंका है। आपको आज किसी पारिवारिक उलझन को सुलझाने के लिए संयम से काम लेना होगा और इसमें आपको घर के वरिष्ठ लोगों से मदद की भी जरूरत हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को आज गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी लव लाइफ मे आज प्रेम और सम्मान बना रहेगा। प्रेमी से अगर आप कोई दिल की बात कहने से हिचक रहे थे तो आज आप मन की बातों को जाहिर कर सकते हैं। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको वाणी एवं व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई मतभेद या विवाद होता है तो आपको इससे बचना होगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों को आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। लेकिन आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि किसी भी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

    मकर राशि करे लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में व्यवहारिकता से काम लेना होगा। किसी बात को लेकर घर के बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे काम और कारोबार के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहेगा, आपको आज बिजनेस में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। आप आज के दिन कुछ नया काम और कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ आनंदपूर्वक बिताएं। तीर्थयात्रा अथवा देवस्थल की यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दामोदर अष्टकम का का पाठ करना चाहिए।

    कुंभ राशि के जातकों को आज किसी वजह से अपनी दिनचर्या और कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को पद प्रभाव का लाभ मिल सकता है, प्रमोशन अटका है तो इस मामले में शुभ संयोग बनेगा। वैसे आपके कुछ विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपको हानि पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे। लव लाइफ में आपके आज रोमांस बना रहेगा और प्रेमी के साथ आप वक्त भी बिताएंगे।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

    मीन राशि के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी का साथ सहयोग भी आज बना रहेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज शाम के समय आपको यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके संपर्क का दायरा भी आज बढेगा। व्यापार में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिनका आप समझदारी और संयम से समाधान निकाल पाएंगे। आज आपको अपने काम के बीच में आराम करने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, पीठ और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    Post Views: 910

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआतंकियों के निशाने पर पीएम मोदी का विमान, मुंबई पुलिस को मिली चेतावनी…
    Next Article सरकार ने देर रात 6 एडीएम सहित 22 PCS ऑफ‍िसर्स के क‍िए ट्रांसफर, यहां देखें कहां-क‍िसको म‍िली तैनाती…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…

    March 1, 2026

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?