Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देवपहरी में आज भी स्थित है भगवान राम की कुटिया, लोगों का मन मोह रही यहां की प्राकृतिक सुंदरता…
    News

    देवपहरी में आज भी स्थित है भगवान राम की कुटिया, लोगों का मन मोह रही यहां की प्राकृतिक सुंदरता…

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आमतौर पर छत्तीसगढ़ का कोरबा जिले को काले हीरे की धरती कहा जाता है. यह जिला यहां मौजूद कोयले के अकूत भंडार और बिजली उत्पादन करने वाले पावर प्लांट के लिए भी काफी जाना जाता है. इसके अलावा कोरबा जिला अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है. हाल के दिनों में जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर मनोरम जलप्रपात वाले पर्यटक स्थल देवपहरी की ख्याति काफी बढ़ी है.

    बता दें, सतरेंगा को अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर विकसित करने की घोषणा हुई थी. इससे कुछ ही दूरी पर देवपहरी का जलप्रपात भी मौजूद है. जो न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है. बल्कि देवपहरी के नाम से प्रभु श्री राम का नाम भी जुड़ा हुआ है. लोग आज भी मानते हैं की वनवास के दौरान प्रभु श्री राम यहां आए थे और इस क्षेत्र को राक्षसों के आतंक से मुक्त कराया था।

    देवपहरी पहुंचने के लिए जिला मुख्यालय से दो रास्ते हैं. एक रास्ता बालको होते हुए काफी पॉइंट से घाटियों वाला है. जबकि दूसरा रूमगड़ा हवाई पट्टी की ओर से दोपहरी तक पहुंचता है. ज्यादातर लोग इसी रास्ते से सफर करते हैं. लेमरू रोड में पर्यटन स्थल सतरेंगा से आगे बढ़ने पर जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर देवपहरी का जलप्रपात मौजूद है. यह खूबसूरत और मनोरम जलप्रपात चोरनई नदी पर बनता है. मुख्य जलप्रपात के अलावा इसके कई सहायक जलप्रपात भी हैं.

    खासतौर पर जनवरी और फरवरी के महीने में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. बरसात के बाद जब ठंड का मौसम आता है. तब यहां ढेर सारे पर्यटक न सिर्फ जिला बल्कि राज्य भर से यहां, इस खूबसूरत जलप्रपात को देखने पहुंचते हैं. चोरनई हसदेव की प्रमुख सहायक नदी है. जो हसदेव नदी में ही जाकर समाहित हो जाती है. देवपहरी और आसपास का पूरा इलाका घने जंगलों से घिरा है. लेमरू हाथी रिजर्व वाला इलाका भी इससे लगा हुआ है

    लेमरू के घने जंगल भी इसी क्षेत्र में हैं. जो हसदेव अरण्य क्षेत्र का हिस्सा है. इस पूरे क्षेत्र को इसकी खूबसूरती और घने वनों के लिए जाना जाता है. हसदेव और अन्य क्षेत्र को मध्य भारत का फेफड़ा कहा जाता है. वह इसलिए क्योंकि यहां देवपहरी जैसे खूबसूरत स्थान मौजूद हैं. जो कि यहां के घने वनों को सुरक्षित रखते हैं. 12 महीने इन नदियों में पानी होता है, यह पूरा इलाका हसदेव नदी का कैचमेंट एरिया है. घने वनों के कारण यहां साल भर हाथियों के मौजूदगी भी रहती है. यह हाथियों का रहवास क्षेत्र भी है. जहां अक्सर हाथी पानी पीने भी आते हैं.

    न सिर्फ प्राकृतिक बल्कि पौराणिक मान्यताओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है देवपहरीपुरातत्व विभाग के मार्गदर्शक हरि सिंह क्षत्री कहते हैं कि भगवान राम यहां वनवास के दौरान आए थे, तब वे यहां ठहरे थे. जलप्रपात के ऊपर में वह स्थान है, असल में इसका नाम महादेवपहरी है. प्राचीन किले के अवशेष हैं, जिसमें शिव मंदिर के 11वीं 12वीं शताब्दी के अवशेष हैं इस क्षेत्र में रॉक आर्ट शेल्टर हैं. जहां आदिमानव रहा करते थे, इसके अलावा एक राक्षस की गुफा है. जहां राक्षसों का भी आवास था. जो की उस जमाने के साधु संत और ग्रामीणों को मार कर खा जाते थे. जिनके संहार के लिए साधु संतों ने भगवान राम को यहां बुलाया था और राम ने यहां राक्षसों को मारकर क्षेत्र को उनके आतंक से मुक्ति दिलाई थी.

    श्रीराम की कुटिया और लक्ष्मण बैठकी भी है यहां

    यहां एक छोटी सी कुटिया है. जहां राम ठहरते थे, लक्ष्मण बैठकी भी एक जगह है और एक ऋषि गुफा है. जहां तपस्या करने का स्थान है. मैनपाट की तरह एक स्थान है, जो दूर-दूर तक फैला हुआ है, यहां खेती भी होती है. जो आदि मानव का विचारण क्षेत्र भी रहा है. तो इसलिए देवपहरी केवल एक पर्यटन स्थल ना होके यहां एक गोमुखी नाला है. आदिवासियों में मान्यता है कि जब गौहत्या हो जाती तब उस नाले में नहाने से गौहत्या का पाप भी दूर हो जाता था. इसलिए इसका सांस्कृतिक महत्व भी है. चोरनई नदी पर गोविंद झुंज जलप्रपात बनता है. जिसके अनेक सहायक जलधारा भी हैं. जो आगे जाकर मान घोघर नदी में मिलते हैं. सभी हसदेव नदी की सहायक नदियां हैं. जहां साल भर पानी रहता है. इसलिए यह स्थान प्राकृतिक खूबसूरती से परिपूर्ण तो है ही, लोगों की आस्था से भी जुड़ा है. हर तरह से यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है.

    पर्यटक यहां आकर होते हैं आनंदित
    देवपहरी पहुंची पर्यटक राजकुमारी ने बताया कि देवपहरी काफी खूबसूरत स्थान है. यहां के मान्यताओं पर हमें पूरा भरोसा है कि यहां से राम आए थे. इसलिए यहां घूमने आए हैं. काफी खूबसूरत झरना है. पहली बार आई हूं, काफी अच्छा लगा.

    रामप्रवेश ने बताया कि देवपहरी एक काफी सुंदर स्थान है. यहां जो झरना है और यह देखने में काफी अच्छा लगता है. यहां के बारे में मैंने सुना था कि पत्थर और झरना देखने में काफी मनोरम दृश्य है. पहली बार आया हूं और मुझे बहुत खुशी हो रही है. यहां थोड़ा खतरा भी है, लोगों को सावधानी भी बरतनी चाहिए. पत्थर काफी चिकने हैं.

    एलएन जायसवाल ने बताया कि यहां का जो जलप्रपात है? जिले के साथ ही पूरे राज्य में प्रसिद्ध है. एक विहंगम दृश्य है. लोग यहां आकर काफी खुशी महसूस करते हैं और काफी आनंद मिलता है. लोग कहते हैं कि भगवान राम वनवास के दौरान एक स्थान पर रुके थे और इससे अधिक जानकारी तो नहीं है. लेकिन यह मान्यता जरूर है. जिस पर लोग यकीन करते हैं.

    देखिए प्रशासन ने भी इस स्थान पर सावधान रहने के बोर्ड लगाए हैं. लोगों को चेतावनी भी देते हैं. थोड़ा खतरनाक स्थान भी है. इसलिए लोगों को सावधानी भी बरतनी चाहिए. इस स्थान पर आए हैं तो जानबूझकर खतरा मोल ना लें.

    Post Views: 620

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिलाओं से किए वादे का क्या करे AAP सरकार,BJP का 2500 वाला प्लान 2100 पर पड़ गया भारी..
    Next Article वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को भूलकर भी ना दें ये तोहफे, रिश्तों में बनी रहेगी कड़वाहट, और…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?