नई दिल्ली:- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य पदार्थों, विशेषकर सब्जियों की कीमतों में गिरावट के कारण भारत की थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दिसंबर में 2.37 फीसदी से घटकर जनवरी में 2.31 फीसदी हो गई. दिसंबर 2024 में डब्ल्यूपीआई महंगाई 2.37 फीसदी थी.