नई दिल्ली:- हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों तोको लेकर BJP के मेयर पद के उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल हो रही है। प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नाम से यह लिस्ट शुक्रवार दोपहर को आई। लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें टिकट नहीं मिल सका था। इन नामों में सबसे बड़ा नाम सोनीपत से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के राजनीतिक सलाहकार रहे राजीव जैन का है। सोनीपत से कांग्रेस के मेयर रहे निखिल मदान के भाजपा ज्वाइन करने के बाद विधानसभा में पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया था। इसका राजीव जैन और उनकी पत्नी कविता जैन ने विरोध जताया था। हालांकि बाद में वह मान गए थे और चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था। ऐसे में तब उनके त्याग के बदले अब मेयर का टिकट उन्हें मिल गया है। इसी तरह रोहतक से रामअवतार वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। रामअवतार वाल्मीकि कलानौर से विधानसभा में टिकट के दावेदार थे, लेकिन उनकी जगह पूर्व मेयर रेणु डाबला को कलानौर से भाजपा ने मैदान से उतारा था।
करनाल में दोबारा रेणुबाला पर दांव लगाया
करनाल में मेयर पद पर दोबारा रेणु बाला गुप्ता पर भाजपा ने दांव लगाया है। इनके अलावा फरीदाबाद से प्रवीन जोशी, हिसार से प्रवीन पोपली, पानीपत से कोमल सैनी, यमुनानगर से सुमन बहमनी, अंबाला से सैलजा सचदेवा और गुरुग्राम से उषा प्रियदर्शी को उम्मीदवार बनाया गया है। अभी लिस्ट अपडेट या दूसरी आ सकती है।
