रायपुर:- नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत से भाजपा के नेता उत्साहित है.रायपुर नगर निगम पर बीजेपी ने 15 साल बाद कब्जा जमाया है. मेयर पद के चुनाव में बीजेपी की मीनल चौबे ने जीत दर्ज की है. इस बंपर जीत से भाजपा के नेता उत्साहित हैं. बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने इस जीत के बाद मीडिया से बात की है. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस को आराम करने की सलाह दे डाली है.
नाचते गाते नजर आए बीजेपी कार्यकर्ता: बीजेपी कार्यकर्ता और नेता इस जीत के बाद नाचते गाते नजर आ रहे हैं. अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने की बात बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं. सभी एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दे रहे हैं. रायपुर के बीजेपी ऑफिस एकात्म परिसर में जश्न का माहौल है.
आतिशबाजी और ढोल नगाड़े की गूंज सुनाई दे रही है. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता झूमते गाते नजर आ रहे हैं.
साय सरकार ने काम किया था, उसका ही परिणाम है कि पूरे प्रदेश में भाजपा ने यह जीत हासिल की है. हम लगातार विकास में काम करते रहे हैं, हमने जो वादे किए थे ,उसे पूरा किया है, यही कारण है की प्रदेश की जनता ने हम पर विश्वास किया है और हमें यह विजय का दिलाई है- राजेश मूणत, बीजेपी नेता
“कांग्रेस को आराम करने दीजिए”: इस दौरान राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुछ काम नहीं किया है और सिर्फ भ्रष्टाचार किया है. इसलिए आज जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है. कांग्रेस को आराम करने दीजिए.