Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अरविंद केजरीवाल की AAP को झटके पर झटका, अब MCD से भी हो सकती है विदाई, समझें पूरा गणित…
    News

    अरविंद केजरीवाल की AAP को झटके पर झटका, अब MCD से भी हो सकती है विदाई, समझें पूरा गणित…

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:- देश की राजधानी में विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद अब MCD के मेयर पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी के 3 पार्षदों ने पाला बदलते हुए BJP का दामन थाम लिया है. ऐसे में दिल्‍ली नगर निगम का समीकरण बदल गया है. MCD में पार्षदों की कुल संख्‍या 250 है. साल 2022 में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी के 134 पार्षद सदन पहुंचे थे, जबकि बीजेपी के 104 काउंसिलर थे. बाद के महीनों में पार्षद इधर से उधर हुए. इसके बाद बीजेपी के पार्षदों की संख्‍या 120 तक पहुंच गई और आप के पास 124 सदस्‍य थे. अब आम आदमी पार्टी के 3 और पार्षदों ने पाला बदलकर हलचल मचा दी है.

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में आप के तीन पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए. बदले हालात में देश की राजधानी में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है. केंद्र में पहले से ही बीजेपी की अगुआई वाली सरकार है. इसके बाद अब दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने 48 सीटें जीतकर झंडा गाड़ दिया है. इस तरह दिल्‍ली में डबल इंजन वाली बीजेपी की सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया है. विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ही बीजेपी की नजर MCD के मेयर पद पर टिकी है. दिल्‍ली नगर निगम के मेयर पद के लिए अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं और फिलहाल यह पद AAP के पास है.

    MCD का गणित
    दिल्‍ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के पाला बदलने से सदन में समीकरण बदल गया है. बीजेपी के पास 120 पार्षद पहले से थे. तीन पार्षद और जुड़ गए. दूसरी तरफ, आप के 124 पार्षद थे, जिनमें से तीन अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इस तरह से आप के पास अब 121 पार्षद बचे हैं. इसमें एक और पेच है. हाल में संपन्‍न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 8 पार्षद विधायक चुन लिए गए हैं. आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भी विधायकी का चुनाव जीते हैं. MCD के 14 मनोनीत सदस्‍यों में से अब 10 बीजेपी और 4 आप के होंगे.

    Post Views: 1,705

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुंदरता पर फिदा हुआ बेटा कुणाल, जानिए बहू रिद्धि की किस खासियत से प्रभावित हैं शिवराजसिंह चौहान…
    Next Article 1 अप्रैल से मप्र के सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह बदल जाएगा काम करने का तरीका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…

    March 1, 2026

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?