Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का भविष्यफल राशिफल मेष, कर्क और मकर राशि के लिए आज शुभ योग से बन रहा है लाभ का संयोग…
    समाचार

    आज का भविष्यफल राशिफल मेष, कर्क और मकर राशि के लिए आज शुभ योग से बन रहा है लाभ का संयोग…

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि में चित्रा नक्षत्र से होगा ऐसे में आज चंद्रमा शुक्र और मंगल के साथ विशेष स्थिति से कई शुभ योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    आज मेष राशि के सितारे अनुकूल चल रहे हैं आपको आज सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा और आप मान सम्मान भी हासिल कर पाएंगे। आज आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने प्रयास में आज सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करते हुए शाम बिताएंगे। आपको आज बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को चावल का दान करें।

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें, जल्दबाजी में कोई काम न करें। अगर आज आप अपना पैसा कहीं निवेश करने की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने कारोबार में हो रहे लाभ से उत्साहित और संतुष्ट रहेंगे। वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा आपके अपने नाराज हो सकते हैं।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जप करें।

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से खर्चीला रहेगा। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आपके ऊपर आज पारिवारिक कार्यों के साथ कार्यक्षेत्र की भी जिम्मेदारी रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध और जल अर्पित करें।

    कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे तो उसमें भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का योग है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की जरूरत होगी। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको आज किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहना होगा। आप किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करके लेन-देन न करें, नहीं तो आपको आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलने से खुशी होगी और आपका मन आज भावुक होगा। अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो आपकी परेशानी बढ सकती है, अधिक देर तक मोबाइल या स्क्रीन पर नजर टिकाने से बचें।

    आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करें।

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको नौकरी में कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसको पूरा करने के लिए आपको आज टीम वर्क से काम करना होगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना रहेगी और इसके परिणाम भी बेहद शुभ और सकारात्मक रहेंगे। अगर आपका अपने जीवनसाथी से कोई तनाव या विवाद चल रहा है तो इसमे आप आज सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको बिना मांगे किसी की भी मदद के लिए आगे आने से बचना होगा। छात्रों को पढाई पर फोकस करना होगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। अगर आज आपको कोई नया निवेश करना है तो बहुत सोच-समझकर करें। आपको अपनी संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका प्रभाव बढेगा। अगर आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके मन में आज एक अजीब सी बेचैनी रह सकती और आप वैचारिक उलझन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज तालमेल बनाकर रहना होगा। आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। वैसे दिन के दूसरे भाग में आपकी समस्या का कुछ न कुछ निदान निकल आएगा। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप संयम और अनुभव का लाभ पाने में सफल होंगे।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ लाभदायक रहेगा।

    धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय का लाभ मिलेगा। अगर आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ योजना बनाएंगे तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों से सहयोग और स्नेह पा सकेंगे। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। पूर्व में किया गया काम और निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक है, कोई मूल्यवान वस्तु मिलने से आपको खुशी होगी। बच्चे की शिक्षा और उनके करियर को लेकर आपको आज अधिक सजग रहना होगा और उनकी मदद भी करनी होगी। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई नया बिजनेस या काम शुरू करेंगे तो इससे फायदा हो सकता है।

    आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए चिंता और परेशानी का कारण बन सकता है, भावुकता से आपको आज बचने की जरूरत है। आज आप सांसारिक सुख सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक बिताएंगे।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।

    मीन राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ रहेगा। आपका कोई लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। बच्चों के विवाह के संबंधित उलझन भी सुलझने की राह बनेगी। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको आज खुशी मिलेगी साथ ही आपका मनोबल भी आज बढेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी जान पहचान का दायरा भी आज बढ़ेगा और मित्रों से आप सहयोग भी पा सकते हैं।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

    Post Views: 1,205

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचावल को लेकर भिड़े भारत-पाकिस्तान, बासमती के मालिकाना हक की क्या है सच्चाई…
    Next Article आज सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एफएलएन मेले में कौशल की चमक- बच्चों ने बच्चों को सिखाया,विधिक सेवा संग सीख का अनोखा उत्सव…

    November 23, 2025

    आखिर राजधानी में कौन-सा नया नियम लागू जानकर चौंक जाएंगे…

    November 23, 2025

    सरकार का एक और नया नियम लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, लेकिन कैसे…

    November 23, 2025

    बालको निरंतर कर रहा है सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य…

    November 23, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एफएलएन मेले में कौशल की चमक- बच्चों ने बच्चों को सिखाया,विधिक सेवा संग सीख का अनोखा उत्सव…
    • आखिर राजधानी में कौन-सा नया नियम लागू जानकर चौंक जाएंगे…
    • सरकार का एक और नया नियम लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, लेकिन कैसे…
    • बालको निरंतर कर रहा है सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य…
    • स्त्री एक्टर शूटिंग के दौरान घायल पैर में आया फ्रैक्चर, दो हफ्ते के लिए रुकी शूटिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?