Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल मिथुन, कर्क सहित इन राशियों के लिए मंगलकारी दिन, वसुमति योग से पाएंगे सुख समृद्धि…
    समाचार

    आज का राशिफल मिथुन, कर्क सहित इन राशियों के लिए मंगलकारी दिन, वसुमति योग से पाएंगे सुख समृद्धि…

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2025No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मंगलवार को आज चंद्रमा का गोचर दिन रात चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुक्र और चंद्रमा के एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में रहेंगे। ऐसे में आज वसुमति नामक योग बनेगा। जिससे आज मंगलवार का दिन मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी होगा। देखें आज मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे, कैसा बीतेगा दिन, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में भाग्य सफल बनाएग। किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप आज बिजनेस में कुछ उलझनों का सामना कर सकते हैं। साझेदारों से तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा।

    आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज के दिन सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए मन के भटकाव से बचना होगा। आज आपको शाम के समय कुछ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आप लाभ पा सकेंगे।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

    मिथुन राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपको दिन भर कार्य व्यापार में छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। आपको आज किसी अटके हुए धन के मिलने से भी खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। आज नौकरी करने वाले लोग अगर दूसरी नौकरी की तलाश में हैं तो आज उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    कर्क राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। नौकरी मे आपकी स्थिति आज अनुकूल रहेगी। सहयोगियों और मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। आज आपको कारोबार और शेयर में सतर्कता से धन लगान होगा, निवेश में जोखिम नुकसान का कारण बन सकता है। आज सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के काम की लोग प्रशंसा करेंगे। मित्रों और परिचितों से आपको सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे, कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

    सिंह राशि के लोगों के लिए के लिए आज के सुखद रहने वाला है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार होगा। परिवार के लोगों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपका पद और प्रभाव बढेगा। बिजनेस में आज आपको लाभ पाने के लिए काफी प्रयास करना होगा। आज आपको अपने घर या कारोबार में किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए। मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचें, ईश्वर का ध्यान करते हुए अपना काम करते रहें, चिताओं का निवारण हो जाएगा।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    कन्या राशि के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेाग। आप आज जिन भी कार्यों को करने का प्रयास करेंगे उसमें आपको आज पूरा सफलता मिलेगी। अगर आप कोई काम दूसरों से करवाने की सोचेंगे तो वह आगे के लिए टल सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को आज स्वयं करने की कोशिश करें। छात्रों को आज दोस्तों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। अगर कोई समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से उसका भी निदान हो सकता है। वाणी और क्रोध पर आपको आज नियंत्रण रखना होगा।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र का यथासंभव जप करें।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी और सहकर्मी भी आपको उलझन एवं परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे में आज आपको अपने अधिकारियों के तालमेल बनाकर रखना होगा जिससे आपको उनसे सहयोग मिल पाएगा। वैसे आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको आज विदेश यात्रा के मामले में भी कामयाबी मिल सकती है। सुख साधनों की चाहतों और शौक पर धन खर्च हो सकता है।

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल रहेंगे। आपके पिता की सेहत ठीक नहीं तो तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, लाभ वृद्धि से खुशी मिलेगी। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग लेने का संयोग बनेगा।

    आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन से तिलक करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें

    मकर राशि के जातक आज भावुक और दयालु रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आज आप आगे आ सकते हैं। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से उनको आज कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने की खुशी होगी। नौकरी में भी आज के दिन आपके लिए अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। आप आज जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिता सकते हैं और उनको शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते है। पारिवारिक जीवन में आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा साथ ही माता के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें और बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद और सकारात्मक रहेगा। आप किसी भौतिक सुख साधनों के मिलने से प्रसन्न होंगे। जमीन, वाहन आदि खरीदने के प्रयास भी आज आपके सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपके लिए आज का दिन किसी स्रोत से अप्रत्याशित लाभ लेकर आ सकता है। संतान की सफलता से आज आपका मन प्रसन्न होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को अन्न का दान दें।

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। अगर आपकी संतान से जुड़ी कोई समस्या थी तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। कोई खास उपलब्धि हासिल होने से आप खुशी पाएंगे। मीन राशि के छात्र आज प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज कारोबार में किसी पूर्व परिचित की मदद से फायदा हो सकता है। आपको आज पिता से भी लाभ मिलेगा और आपको आज सरकारी क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी।

    आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और शिवजी का अभिषेक दूध से करें।

    Post Views: 1,365

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगांवों में धुआंधार प्रचार शुरू शहर से लेकर गांवों की सरकार बनाने के लिए प्रक्रिया तेज, ग्राम कपसदा से श्वेता राज साहू को मिलता दिख रहा है समर्थन….
    Next Article नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदले गए ये 5 नियम प्रयागराज जाने वालों के लिए अलग एंट्री गेट से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक जाने सब कुछ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?