Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस महाशिवरात्रि के दिन बनेगा नवपंचम योग, कर्क समेत इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा…
    समाचार

    इस महाशिवरात्रि के दिन बनेगा नवपंचम योग, कर्क समेत इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा…

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। शिव भक्त इस दिन भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा, व्रत, रात्रि जागरण आदि करेंगे। महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर चंद्रमा और गुरु नवपंचम (नवम पंचम) नामक शुभ योग भी बना रहे हैं। खास बात ये भी है कि यह दोनों ही ग्रह इस दिन पृथ्वी तत्व की राशियों में विराजमान होंगे। इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और साथ ही पारिवारिक और करियर जीवन में ये नई ऊंचाइयों को छू पाएंगे। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

    कर्क राशि
    महाशिवरात्रि के दिन आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आपके सप्तम भाव में और गुरु आपके एकादश भाव में होंगे। नव पंचम योग के बनने से आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में इस दौरान संतुलन रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। लाभ भाव में बैठे गुरु आपको करियर के क्षेत्र में उपलब्धियां दिला सकते हैं। इस दौरान आपको मनचाही जॉब मिलने की भी संभावना है। कुछ लोगों का तबादला उनकी पसंद की जगह पर हो सकता है। धन से जुड़ी परेशानियों का भी अंत हो सकता है।

    कन्या राशि
    गुरु और चंद्रमा का नवम पंचम योग आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपको घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने की भी पूरी संभावना है। जो लोग विवाह योग्य हैं उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। कारोबारियों और नौकरी पेशा लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। गुरु की कृपा से इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

    मकर राशि
    मकर राशि के लोगों को नव-पंचम योग के बनने से भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं इस दिन पूरी होंगी। जो लोग लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे थे, उनके लिए महाशिवरात्रि के बाद का समय शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। आपकी ऊर्जा में भी इस दौरान वृद्धि देखने को मिलेगी। इस राशि के जो जातक मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री या फिर कला के किसी भी क्षेत्र में काम करते हैं, उनके सामने कई ऐसे अवसर आएंगे जो उन्हें बेहद लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य में भी इस राशि वालों को अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    Post Views: 37,850

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल ,यूट्यूब पर फैली अश्लील सामग्री के बारे में सरकार क्या करना चाहती है…
    Next Article केसीसी क्या है, किसान इसका फायदा कैसे उठाएं; यहां जानें 5 लाख रु. लोन लेने की पूरी प्रक्रिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनदर्शन में अद्भुत दृश्य भिलाई निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सायं को भेंट की संगमरमर पर बनी प्रधानमंत्री की सूक्ष्म प्रतिमा…

    November 13, 2025

    पेंटर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’…

    November 13, 2025

    सीएम साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र…

    November 13, 2025

    धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी अब घर लौट आए हैं, बाकी सब …

    November 13, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनदर्शन में अद्भुत दृश्य भिलाई निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सायं को भेंट की संगमरमर पर बनी प्रधानमंत्री की सूक्ष्म प्रतिमा…
    • पेंटर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’…
    • सीएम साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र…
    • धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी अब घर लौट आए हैं, बाकी सब …
    • बाल्को तराईडांड में हथियारबंद नकाबपोशों ने किया किसान के घर हमला: परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना, 11.5 लाख की लूट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?