Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » गृहमंत्री शाह के बेटे का नाम लेकर आए फर्जी कॉल का जानिए असली सच, मंत्री का ऑफर मिलने वाले विधायकों की इनसाइड स्टोरी…
    News

    गृहमंत्री शाह के बेटे का नाम लेकर आए फर्जी कॉल का जानिए असली सच, मंत्री का ऑफर मिलने वाले विधायकों की इनसाइड स्टोरी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून:- बीते दिनों एक खबर ने उत्तराखंड की राजनीति में तहलका मचा दिया. हुआ यूं कि सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को सीधे मंत्री बनने का ऑफर दिया गया. ऑफर भी किसी आम शख्स ने नहीं, बल्कि सीधे BCCI के चेयरमैन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम से दिया गया. पहली बार जय शाह का फोन आने पर कुछ विधायक हैरान हुए तो कुछ खुश. मंत्री बनाने का ऑफर जो मिला था, लेकिन उनकी ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी, क्योंकि जल्द ही पता चला कि कॉल करने वाले स्कैमर्स थे.

    देशभर से बड़े स्कैम्स के मामले तो सामने आते ही रहते हैं लेकिन उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है जो इस पैटर्न पर VIPs को टारगेट किया गया हो. इन सभी मामलों में जय शाह का नाम लेकर फ्रॉड करने की तैयारी थी. एक ही पैटर्न था और बीजेपी के तीनों विधायकों को बैक टू बैक मंत्री बनाने का ऑफर मिला था. लेकिन शक की सुई वहां अटकी जहां मोटी रकम की डिमांड की गई. तीनों विधायकों को पार्टी फंड में बड़ी रकम जमा करने को कहा गया था.
    शुरू में तो विधायकों ने भी भरोसा कर लिया था कि फोन करने वाला व्यक्ति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह ही बोल रहा है. लेकिन जल्द ही इनको एहसास हुआ कि दाल में कुछ काला है. इस पूरी कहानी को इन विधायकों ने ईटीवी भारत उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ किरणकांत शर्मा से साझा किया है. विधायकों से बात कर हमने जानने का प्रयास किया कि कैसे कुछ फ्रॉड्स ने विधायकों के साथ इतना बड़ा फ्रॉड करने का प्रयास किया.
    जानिए विधायक आदेश चौहान ने क्या कहा? ईटीवी भारत से बात करते हुए हरिद्वार जिले की रानीपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक आदेश चौहान ने बताया कि, 13 फरवरी रात को करीब 12 बजे उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया था. उन्हें लगा किसी जरूरतमंद का फोन है इसलिए उन्होंने कॉल रिसीव कर लिया. सामने वाले व्यक्ति ने बडे़ ही सौम्य तरीके से उनके बात की और कहा कि वो गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बात कर रहा है. उस व्यक्ति ने अपना नाम जय शाह बताया. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई.

    मुझे नहीं लगा कि सामने वाला व्यक्ति कोई फ्रॉड है. हमारे बीच करीब 22 मिनट तक बात हुई. इस दौरान कॉल करने वाले व्यक्ति ने मणिपुर, उत्तराखंड और दिल्ली की राजनीति पर चर्चा की. फिर कॉल करने वाले व्यक्ति ने मुझे दिल्ली आने के लिए कहा. ये भी कहा कि पापा (अमित शाह) आज हल्द्वानी आ रहे हैं नेशनल गेम्स के समापन के कार्यक्रम में, लेकिन मुझे हल्द्वानी नहीं जाना है. सीधे कल दिल्ली आना है.

    • आदेश चौहान, बीजेपी विधायक –

    दिल्ली के लिए निकल गए थे विधायक आदेश चौहान: विधायक आदेश चौहान ने बताया कि वो दिल्ली के लिए निकल भी गए थे. उन्होंने अपनी बेटी और पत्नी को भी इस बारे में बता दिया था कि उन्हें मंत्री बनने के लिए ऑफर आया है. हालांकि, जैसे ही वो दिल्ली के लिए निकले तो उनको उस व्यक्ति के बार-बार कॉल्स आने लगे. वो पूछ रहा था कि वो कहां पहुंचे हैं और दिल्ली आने में कितनी देर लगेगी.

    शाम होते-होते मुझे उस व्यक्ति पर कुछ संदेह हुआ. ऐसा भी लगा कि फोन करने वाले व्यक्ति को मेरे और संगठन के बारे में पूरी जानकारी है. शाम को दिल्ली पहुंचकर जेपी नड्डा के पुत्र हर्ष नड्डा से बात हुई. हर्ष नड्डा ने साफ किया कि उनकी तरफ से ऐसा कोई कॉल नहीं किया गया है. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस से फोन आया और कहा गया कि मैं पुलिस में मुकदमा दर्ज कराऊं.

    • आदेश चौहान, बीजेपी विधायक –

    यही नहीं, जब विधायक आदेश चौहान को कॉल करने वाले व्यक्ति की सच्चाई पता चली तो उनसे सीधे पैसे की डिमांड की गई, और ऐसा न करने पर दुष्प्रचार करने की धमकी दी गई.

    ट्रू कॉलर पर आया जय शाह का नाम: इसी तरह नैनीताल से बीजेपी विधायक विधायक सरिता आर्या को भी एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. ट्रू कॉलर पर नाम भी जय शाह बता रहा था. कॉल करने वाले व्यक्ति ने यहां भी अपने आप को अमित शाह का बेटा बताया और विधायक सरिता आर्या को मंत्री बनाने का ऑफर देते हुए दिल्ली आने के लिए कहा. कॉल करने वाले व्यक्ति ने सरिता आर्या को कहा कि पापा ने आपसे बात करने के लिए कहा है. आपको मंत्री बना दिया जाएगा. साथ ही तीन करोड़ रुपए की डिमांड भी की गई.

    मैंने कॉल करने वाले व्यक्ति से कहा कि मेरे पास इतने रुपए नहीं है. इसके बाद मैंने अपने बेटे से भी इस बारे में बात की तो मेरे बेटे ने कहा कि यह कोई फ्रॉड कॉल भी हो सकता है. ट्रूकॉलर में चेक किया तो वहां भी कॉलर का नाम जय शाह लिखा हुआ आया. अगले दिन इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. ये सब बीजेपी संगठन, अमित शाह और जय शाह को बदनाम करने की साजिश है.

    • सरिता आर्या, बीजेपी विधायक –

    रुद्रपुर विधायक को भी आया मंत्री बनने का ऑफर: तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा. उन्हें भी इस तरह की कॉल का सामना करना पड़ा. शिव अरोड़ा उधमसिंह नगर जिले की रुद्रपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनसे भी जय शाह के नाम पर मंत्री बनाने के लिए तीन करोड़ रुपए की मांग की गई थी. इस मामले में भी पुलिस को शिकायत दी गई है.

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान: इस तरह बीजेपी विधायकों को बैक टू बैक फ्रॉड कॉल्स आने पर जब हमने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से बात की तो उन्होंने कहा कि,

    मैंने अपने सभी विधायकों से बातचीत की है, जिनके पास कॉल आए हैं. संगठन स्तर पर भी एक मैसेज सभी को भिजवाया है. इस तरह की कॉल पर ध्यान न दें.
    आजकल किसी के नाम से किसी को भी कॉल की जा सकती है. कुछ लोग बीजेपी संगठन, गृहमंत्री अमित शाह और उनके बेटे का नाम खराब करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं. पुलिस जल्द ही ऐसे लोगों को गिरफ्तार करेगी.

    • महेंद्र भट्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष –

    पुलिस ने डाला दिल्ली में डेरा: तीनों विधायकों की शिकायत पर उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की एक टीम को दिल्ली भेजा गया है, क्योंकि कुछ फोन कॉल्स की लोकेशन दिल्ली में मयूर विहार के आसपास मिली है.

    Views: 39,280
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमोबाइल फोन समेत इन 9 चीजों को छूने के बाद तुरंत धोएं हाथ, जानें क्यों जरूरी है ऐसा करना…
    Next Article आग के दरिया पर शहर: यहां 109 सालों से धधक रही ज्वाला, जानिए मौत के साये से क्यों नहीं हटना चाहते लोग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स…

    November 4, 2026

    10वीं के छात्रों को बड़ी राहत 1 विषय में फेल होने पर भी स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल, जानें नया नियम…

    November 4, 2026

    महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी इतने दिन की रिमांड…

    November 4, 2026

    दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण…

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स…
    • 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत 1 विषय में फेल होने पर भी स्किल सब्जेक्ट बचाएगा साल, जानें नया नियम…
    • महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, CBI ने मांगी इतने दिन की रिमांड…
    • दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण…
    • वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?