नई दिल्ली:– आज के दिन शनि आदित्य योग बन रहा है। दरअसल, इस समय सूर्य और शनि दोनों एक साथ कुंभ राशि में विराजमान है। जिससे शनि आदित्य योग बना है। यह योग कुंभ राशि में करीब 30 साल बाद बना है। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणा बता रही है कि शनि आदित्य योग से सबसे ज्यादा लाभ मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ सहित कई राशियों को मिलने वाला है। इन राशि के लोगों को निवेश से लाभ और उन्नति मिलने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इन राशि के जातक नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। विस्तार से पढ़ें 19 फरवरी का टैरो राशिफल…
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना मन में रहेगी। कार्य करने के लिए सही रणनीति बनाएं। दिनचर्या व्यवस्थित रखने के आपके प्रयास सफल होंगे। उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
वृषभ राशि के लोग बौद्धिक चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। आपकी सोच तार्किक रहेगी। गुस्से में आकर सिर्फ़ अपनी बात पर अड़ना ठीक नहीं। आपकी योजना के अनुसार काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए, खासकर जो फ़ूड इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज का दिन लाभदायक है। पैसा कमाने के आपके सभी प्रयास सफल होंगे। जमीन-जायदाद से लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों की सेहत की चिंता रहेगी। ज़्यादा तनाव लेने से बचें। पैसे के मामलों में दिन अच्छा है।
कर्क राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। इसमें काफ़ी पैसा खर्च हो सकता है। मन में बहुत से विचार आएंगे। नए लोगों से संपर्क बनाने में सफलता मिलेगी। कलात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी। यानी आज आपकी सोच बहुत ही क्रिएटिव रहने वाली है।
सिंह राशि के लोग निवेश की योजनाओं पर काम करेंगे। इसके लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेना फ़ायदेमंद रहेगा। बातचीत में कठोरता से पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। ज़्यादा सोच-विचार से मन में उलझन पैदा होगी। धन के मामले में दिन अच्छा है। यानी आज आपको कोई अच्छा बड़ी सफलता मिलने की संभावनाएं हैं।
कन्या राशि के जातक अधिक लाभ कमाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वो जोखिम भरे काम करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। ग़ैर-कानूनी काम करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। पैसे के मामले में दिन अच्छा है। मनचाही कमाई होने की संभावना है।
तुला राशि के लोग अकेले रहना पसंद करेंगे। परिवार के लोगों से बहस होने से मन अशांत रहेगा। अपनी बातों और विचारों पर नियंत्रण रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग एक्सपोर्ट से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान अच्छा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। गलत तरीकों का इस्तेमाल करने से बचें। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है क्योंकि, आज आप सेविंग्स को लेकर कोई बहुत ही अच्छी योजना बना सकते हैं।
धनु राशि के लोगों के काम में रुकावटें आएंगी। परेशानियों को दूर करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएंगे और उनका हल निकालने में कामयाब रहेंगे। ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। पैसे के मामले में समय कुछ ख़ास नहीं है। इसलिए आज कोशिश करें की आप कुछ समय के लिए आप आर्थिक मामलों में कोई फैसला न लें।
मकर राशि के लोग लेखन और साहित्य के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। पैसे की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तेज़ी से काम करना फायदेमंद रहेगा। मन में कई विचार आएंगे, लेकिन इच्छाएं पूरी होने की भी अच्छी संभावना है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।
राशि के जो लोग प्रोडक्शन से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे। मुश्किल हालात भी पैसा कमाने के अच्छे अवसर प्रदान करेंगे। सही समय पर लिए गए फ़ैसले लाभदायक साबित होंगे। पैसे के मामले में दिन बहुत अच्छा है। इसलिए आज ही अपने आर्थिक मामलों से जुड़े काम को निपटा लें।
मीन राशि के लोग रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। नए ग्राहकों से संपर्क बनेगा। व्यापारियों के व्यापार में बढ़ोतरी के प्रयास सफल होंगे। नए अनुबंध होने की संभावना भी है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।
