नई दिल्ली:– सरकार की साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने की पूरी तैयारी है. अब ग्राहकों को सिम कार्ड देने से पहले कंपनियों को कई पैरामीटर पर वेरिफाई करना होगा. सिम कार्ड के लिए ग्राहकों की पहले के मुकाबले सख्त जांच होगी.
टेलीकॉम विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि टेलीकॉम कंपनियां अब बिना बायोमेट्रिक के कोई भी सिम कार्ड जारी नहीं कर सकेंगी.
टेलीकॉम विभाग ने कहा कि ग्राहक के नाम पर कितने सिम कार्ड कनेक्शन हैं, इसकी जांच होगी. इतना ही नहीं, अगर टेलीकॉम ग्राहक ने अलग- अलग नाम से कनेक्शन लिए हैं, तो उसकी भी जांच होगी.
ग्राहक का फोटो 10 अलग- अलग एंगल से लेना होगा. यहां आपको बताते चलें कि सरकार ने अब तक 2.5 करोड़ फर्जी सिम ब्लॉक किए हैं.
