Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बाय-बाय रेड एंड पिंक,अब ये 3 Lipstick Shades हैं लड़कियों की पहली पसंद, जानें क्यों…
    News

    बाय-बाय रेड एंड पिंक,अब ये 3 Lipstick Shades हैं लड़कियों की पहली पसंद, जानें क्यों…

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मेकअप करना लगभग हर लड़की को पसंद होता है, मेकअप करने से न सिर्फ़ ख़ूबसूरती बढ़ती है बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ जाता है. कुछ लड़कियों को मेकअप करना हद से ज़्यादा पसंद होता है, जिसके चलते उनके पास मेकअप के तमाम प्रोडक्ट भी होते हैं. वहीं जिन लड़कियों को मेकअप करना ज़्यादा पसंद नहीं होता है उनके पास देखा जाए तो काजल, लाइनर, लिपस्टिक आदि चीज़ें तो होती ही है.

    जब कभी भी लिपस्टिक की बात सामने आती है, तो रेड और पिंक हर किसी के दिमाग़ में घूमने लगती है, अधिकांश लड़कियों के पास रेड और पिंक ये दोनों शेड ज़रूर मिलते हैं. लेकिन अब ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है, अब ज़्यादातर लड़कियों को रेड या पिंक लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं होता है, बल्कि अब इनकी जगह न्यूड, ब्राउन और प्लम जैसे कलर्स ने ले ली है. ये शेड्स न सिर्फ़ स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि हर स्किन टोन के साथ ख़ूबसूरत लगते हैं.

    ब्राउन लिपस्टिक

    ब्राउन लिपस्टिक का ट्रेंड, पिछले एक साल से काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसे देखो सभी को ब्राऊन लिपस्टिक ही लगाना ज़्यादा पसंद आता है. लोगों ने अब रेड और पिंक कलर्स को पूरी तरह टाटा बाय बाय कर दिया है. ब्राउन कलर को कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक आसानी से कैरी किया जा सकता है. इस शेड को लगाने के बाद ज़्यादा मेकअप करने की आवश्यकता नहीं होती है, सिर्फ़ एक लिपस्टिक से ही आपका लुक कम्पलीट हो जाता है.

    न्यूड शेड

    न्यूड शेड को आजकल इसलिए ज़्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इसे लगाने के बाद नैचुरल लुक आता है. यह शेड हर तरह के आउटफ़िट पर जमता है. अगर इनमें भी कलर की बात की जाए तो सबसे ज़्यादा हल्का पीच, बेज और ब्राउन टोन वाले न्यूड शेड्स को सबसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है. ख़ासतौर पर ऑफ़िस वियर के साथ ही शेड्स ख़ूब जचते हैं.

    प्लम शेड

    अगर आप इनसे हटकर कुछ और ट्राई करना चाहते हैं, तो ऐसे में प्लम शेड पर्फेक्ट रहेगा. अगर आपको यह समझने में दिक़्क़त हो रही है कि आख़िर प्लम शेड कैसा होता है, तो चलिए जानते हैं. दरअसल, यह डीप पर्पल और बरगंडी टोन का मिक्स कलर होता है. यह शेड चेहरे पर चार चाँद लगा देता है. इसलिए अगर आप भी ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं, तो रेड और पिंक शेड्स का पीछा छोड़ें और इन नए शेड्स को अपनाएं.

    Post Views: 1,095

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगांव की ज़मीन का मालिकाना हक़,पट्टे से जुड़ी जरूरी जानकारी जो हर किसान को जाननी चाहिए…
    Next Article मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, होली से पहले सीएम ने दी कई सौगात, होगा बड़ा फायदा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?