नई दिल्ली:– कांग्रेस नेता सोनिया गांधी बीते रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। पर अब 21 फरवरी की सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से सोनिया गंधी को छुट्टी मिल गई है। बता दें, सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह 8:30 बजे पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी नियमित जांच की गई। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अब उनकी हालत स्थिर है तथा उन्हें निगरानी में रखा गया है।
वहीं, अब सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। फिलहाल, सोनिया गांधी की तबीयत ठीक हैं। सोनिया गांधी की उम्र 78 वर्ष हो गई है और वह स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना कर रहीं हैं। इससे पहले भी सोनिया गांधी को कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
बीते 5 सालों में सोनिया गांधी की बीमारी की खबरें कई बार आईं
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि बीते 5 सालों में सोनिया गांधी की बीमारी की खबरें कई बार सामने आई है। कोरोना के समय वह दो बार कोविड से संक्रमित हुई थी। जिसकी वजह से उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। सोनिया गांधी की उम्र 78 साल हो गई है। ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी चेकअप के लिए भी चिकित्सकों की परामर्श लेनी पड़ती है। लेकिन सर गंगाराम हॉस्पिटल के चिकित्सकों के मुताबिक वह इस समय पूरी तरह से स्वस्थ हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।
सोनिया गांधी ने अपने पति राजीव गांधी की हत्या के बाद राजनीति में प्रवेश किया। वो 1997 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं और जल्द ही पार्टी की अध्यक्ष बन गईं। सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने 1999 में रायबरेली से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद, उन्होंने 2004 में यूपीए की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
