Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर जिस कुर्सी को आतिशी ने खाली छोड़ा, उस पर रेखा गुप्ता तो बैठ गईं, पर CM ऑफिस में ऐसे दिखी केजरीवाल की छाप…
    समाचार

    आखिर जिस कुर्सी को आतिशी ने खाली छोड़ा, उस पर रेखा गुप्ता तो बैठ गईं, पर CM ऑफिस में ऐसे दिखी केजरीवाल की छाप…

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दिल्ली में बीजेपी के नई सरकार बनने के बाद से एक्शन में नजर आ रही है. दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार के लिए यमुना नदी को स्वच्छ बनाना दिल्ली की जनता से किए गए वादों में से एक है. इसलिए शपथ लेते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली में यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट पर पहुंचीं और यमुना आरती की. पर शपथ ग्रहण के बाद जब वह दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री ऑफिस में अरविंद केजरीवाल के साल 2002 में लिए गए एक फैसले की छाप दिखाई दी.

    अरविंद केजरीवाल को अदालत से शराब कांड में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और आतिशी को सीएम का मुख्यमंत्री बनाया था. आतिशी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कहा था कि वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगी क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल की है और चुनावों के बाद जब वह दोबारा जीतकर आएंगे तो इस सीट पर वह दोबारा से बैठेंगे. हालांकि चुनावों में अरविंद केजरीवाल की सरकार की वापसी तो सत्ता में नहीं हो सकी. इसलिए गुरुवार को शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता उस सीट पर बैठीं जिस पर अरविंद केजरीवाल बैठा करते थे. पर रेखा गुप्ता के सीएम ऑफिस पर केजरीवाल सरकार के जनवरी 2002 में लिए गए एक फैसले की छाप जरूर दिखाई दी.

    आखिर क्या था अरविंद केजरीवाल का फैसला
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 25 जनवरी 2002 को फैसला लिया था कि अब से दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में बाबासाहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगेंगी और किसी भी राजनीतिक नेता की तस्वीर नहीं होगी. आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि अब से सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री की तस्वीर भी नहीं होगी. केजरीवाल ने कहा था कि वह अंबेडकर से सबसे अधिक प्रेरित हैं, जो एक दलित परिवार में पैदा हुए थे और भारत के संविधान की मसौदा समिति के प्रमुख बने और भगत सिंह एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे, क्योंकि उन्होंने एक ही उद्देश्य के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए थे.

    सीएम ऑफिस में केजरीवाल की छाप
    रामलीला मैदान के बाद जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ के बाद दिल्ली सचिवालय पहुंचीं तो फोटोग्राफर उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सीएम ऑफिस पहुंचकर जब रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठीं तो पीछे फोटो बाबासाहेब अंबेडकर और भगत सिंह की थी जिसको लगाने का फैसला केजरीवाल ने दिया था. इस तरह से कुर्सी पर नई मुख्यमंत्री तो दिखीं पर कमरा वैसा ही था जैसा आम आदमी पार्टी के वक्त था. सीएम ऑफिस शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ यमुना आरती में शामिल हुईं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में यमुना की गंदगी के मुद्दे काफी जोर शोर से उठाया था और अब सरकार उसकी सफाई को लेकर किस कदर प्रतिबद्ध है.

    यमुना आरती के बाद हुई कैबिनेट बैठक
    यमुना आरती के उपरांत दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई. इसमें मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज कुमार सिंह शामिल हुए जिन्होंने आज रेखा गुप्ता के साथ मंत्री पद की शपथ ली थी. दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी यहां यमुना घाट पर मौजूद रहे. इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच यमुना आरती की गई. मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की. यहां भाजपा के कई बड़े नेता और दिल्ली के कई लोकसभा सांसद भी मौजूद रहे. दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे किए थे. हालांकि, दो कार्यकाल बीतने के बावजूद दिल्ली में यमुना साफ नहीं हो सकी. यमुना नदी की गंदगी का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उठाया गया था. अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को अपनी प्राथमिकता पर रखा है.

    Post Views: 1,745

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में बिछ रही है नई रेल लाइन, इस 40 गांवों से ली जायगी जमीन बदले में मालिकों को मिलेगी सरकारी नौकरी…
    Next Article महिलाओं को भीBJP सरकार का पहला तोहफा मुफ्त बस सफर पर बड़ा ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?