नई दिल्ली:- भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को पीएम मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होगी। शक्तिकांत दास 1980 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं। 2017 मई तक वे इकोनॉमिक अफेयर्स के सेक्रेटरी थे।
शक्तिकांत दास कई अहम पदों पर रहे हैं। दास ने 15वें फाइनेंस कमीशन में भी सदस्य के रूप में काम किया था। दास ने भारत की ओर से ब्रिक्स, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड और सार्क में प्रतिनिधित्व किया है। देश में जब नोटबंदी हुई थी, तब भी दास मुख्य मोर्चे पर थे।
दिसंबर 2018 में बनाए गए थे आरबीआई के गर्वनर
दास 12 दिसंबर 2018 को RBI गवर्नर बनाए गए थे।उनका कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हुआ था। बाद में उनके कार्यकाल को तीन साल के लिए एक्सटेंड किया गया था। वर्तमान में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं।
