Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को आज सुनफा योग से मिलेगा लाभ, सभी मनोकामना होगी पूरी…
    समाचार

    आज का राशिफल मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को आज सुनफा योग से मिलेगा लाभ, सभी मनोकामना होगी पूरी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, वृषभ और कन्या सहित कई राशियों के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में उत्तराषाढ़ा उपरांत श्रवण नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा और साथ ही आज सुनफा योग भी बनेगा। ऐसे में आज ग्रह गोचर की शुभ स्थिति से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। लेकिन आप आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आपको ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कोई अटका हुआ काम आपका पूरा होगा।

    आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन और सुख में वृद्धि होगी। आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको संतोष प्राप्त होगा। आज शाम के समय आप किसी भजन, कीर्तन आदि में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आज का दिन व्यस्तता और उलझन भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज सुख साधनों और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें और सेहत का भी ध्यान रखें।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और आनंद बना रहेगा। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी मित्र से अचानक हो सकती है। आज आपको पुराने निवेश का लाभ मिलेगा और आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका दिन अनुकूल रहेगा लेकिन काम का दबाव बना रहेगा।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें।

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा आज अचानक मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। आपकी कार्ययोजना आज सफल रहेगी। आपको आज नौकरी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चो की ओर से आज आप खुशी पाएंगे। आपके हाथों कोई पुण्य काम भी होगा।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ और रोटी खिलाना चाहिए।

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। आपके विरोधी और शत्रु आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आपका अपने भाई से विवाद भी हो सकता है, इससे बचने के लिए आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा। आज शाम के समय आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

    आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    तुल राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कामकाज में सतर्कता का ध्यान रखना होगा। आपको कोई ऐसा काम भी आज मिल सकता है जिससे मन परेशान हो सकता है। आपके खर्च भी आज बढेंगे जिससे मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आज आपको पिता से लाभ मिलने का योग है, पिता की बातों का आदर करें। आज शाम के समय आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

    आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपने कार्यों का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आज आपको संतान पक्ष सुख और सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको इसका फायदा मिलेगा इसलिए जीवनसाथी से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। लव लाइफ के मामले मे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

    आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक तांबे के लोटे में जल भरकर करें।

    धनु राशि के लोगों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। यदि आज किसी से कोई विवाद हो तो उसमें शांत रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें और कोई भी पारिवारिक फैसला लेना हो तो जीवनसाथी के साथ पहले विचार जरूर कर लें। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहा है। भाइयों के साथ आपका स्नेह और सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज फायदा मिल सकता है। आपके हाथों दान पुण्य का काम भी आज होगा।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम आपका पूरा होगा। आज शाम के समय आपको थकान, सिरदर्द जैसी कुछ समस्याएं हो सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। आयात निर्यात के काम में आपको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा।

    आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। आपको आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाएंगे। घर या कार्यालय में क्रोध करने से बचना होगा। आज आपको पारिवारिक व्यवसाय में भाइयों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम मे आपको आज सफलता मिलेगी।

    आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

    मीन आज धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी की मदद के लिए भी आज आप आगे आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। कोई मित्र या रिश्तेदार आपके घर आ सकते है। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

    Post Views: 1,325

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत पर बीजेपी ने दिया वोटरों को धन्यवाद…
    Next Article एक बार फिर से आज सुबह सुबह इन शहरों में कापी धरती …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?